यूपी का मौसम 04-June-2025: सहारनपुर से सोनभद्र तक चलेंगी तेज हवाएं, पूरे यूपी में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 04-June-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: आज मौसम विभाग ने पूरे उत्तर प्रदेश में ही आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट है तो वहीं कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बदरा बरसेंगे। जल्द ही प्रदेश में मानसून की दस्तक होगी।

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 04-June-2025: उत्तर प्रदेश में मौसम की अजब-गजब चाल देखने को मिल रही है। यहां तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी है। मानसून के आने से पहले प्री-मानसून गतिविधियां देखने को मिल रही है। दरअसल ये असर एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ का है। तेज हवाएं गर्मी को बढ़ने नहीं दे रही हैं, लेकिन बारिश की हल्की फुहार के बाद होने वाली उमस से लोगों का हाल बेहाल होने लगा है। बदली मौसम की चाल में उमस वाली गर्मी से राहत देने के लिए जल्द ही मानसून की दस्तक होगी। लेकिन बता दें कि दो दिन में तेज हवाओं का दौर भी थमने वाला है। 5 जून से प्रदेश का मौसम फिर बदलेगा। न हवाएं चलेंगी और न ही बारिश की बूंद बरसेगी। ऐसे में 5 जून से प्रदेश में एक बार फिर गर्मी का दौर शुरू होगा और तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी।

UP Weather Today.

UP ka Mausam

यूपी के इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरपुर, बागपत, बिजनौर, मेरठ, मथुरा, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, इटावा, कानपुर नगर, कानपुर देहात, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, वाराणसी, गाजीपुर, मऊ, बलिया, आजमगढ़, जौनपुर, फतेहपुर, जालौन, औरैया और मुरादाबाद में तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। वहीं सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान शहर में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं चलेंगी।

End of Feed