UP Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 04-August-2025: उत्तर प्रदेश में मानसून मेहरबान नजर आ रहा है। यहां पूरे प्रदेश में मौसम विभाग ने विभिन्न प्रकार के अलर्ट जारी किए हैं। कहीं लगातार हो रही बारिश से लोग खुश नजर आ रहे हैं तो वहीं कई स्थानों पर जलभराव होने से लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। इस दौरान सबसे अधिक परेशानी का सामना स्कूल और ऑफिस जाने वाले लोगों को हो रही है। बता दें कि यूपी में हो रही बारिश से सबसे अधिक खुश किसान नजर आ रहे हैं। मानसून बारिश से फसलें भी अच्छी हो रही है। पूरे प्रदेश का मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो आज पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट है। कहीं रेड अलर्ट जारी किया गया है तो कहीं ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। आइए आपको बताएं कैसा रहेगा आज यूपी में मौसम का हाल -
यूपी में मानसून मेहरबान (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)
उत्तर प्रदेश के 4 जिलों में रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के सीतापुर, बहराइच, गोंडा और बाराबंकी में आंधी और अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान शहर में तेज हवाएं भी चल रही हैं।
उत्तर प्रदेश के किन जिलों में जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट
यूपी में मौसम विभाग ने बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, बलरामपुर, अयोध्या. अमेठी और रायबरेली में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तेज हवाओं के साथ यहां बारिश होने से लोगों को राहत मिलेगी।
यूपी में येलो अलर्ट
उत्तर प्रदेश के आगरा, अलीगढ़, मथुरा, महामायानगर, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कन्नौज, अररिया, इटावा, कानपुर नगर, कानपुर देहात, फतेहपुर, प्रतापगढ़, संतकबीरनगर, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, उन्नाव, लखनऊ, हरदोई, बिजनौर, मुरादाबाद और रामपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरपुर, बागपत, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, ज्योतिबाफुले नगर, संभल, झांसी, देवरिया, बलिया, मऊ, आजमगढ़, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, संत रविदास नगर, प्रयागराज, कौशांबी, बांदा और महोबा समेत कई अन्य जिलों में आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही यहां बिजली गिरने की आशंका भी जताई जा रही है।
