UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में गर्मी अपना कहर बरपा रही है। यहां चिलचिलाती धूप के कारण दिन में लोगों का घर से निकलता मुश्किल हो गया है। इस दौरान तापमान में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। यूपी में आने वाले कुछ दिनों में बारिश होने की भी संभावना नहीं है। हालांकि लोकल सिस्टम बनने के कारण कुछ स्थानों पर अचानक बारिश हो रही हैं, लेकिन इससे तापमान पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा। लोकल सिस्टम बनने के कारण मंगलवार शाम को नोएडा में भी में छिटपुट बारिश हुई। लेकिन इससे गर्मी और तापमान पर कोई असर नहीं दिखा है।
यूपी के मौसम की अपडेट
इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी में मौसम रहने की संभावना है। आज पश्चिमी यूपी में हीटवेव को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं हुई हैं। लेकिन आज पूर्वी यूपी के कई जिलों में लू चलने के आसार हैं। मंगलवार को चित्रकूट, प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़, बांदा, मिर्जापुर, चंदौली, फतेहपुर और सोनभद्र में लू चल सकती है। इसके साथ ही गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गोरखपुर, संतकबीर नगर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर और उसके आसपास के इलाकों में हीटवेव की संभावना है।
ये भी पढ़ें - Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में तेज आंधी-बारिश, यहां होगी बर्फबारी ; अब जानलेवा बनेगी लू
लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम
यूपी की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को दिन में धूप और गर्मी ने लोगों को परेशान किया। लेकिन रात में यहां ओस का असर दिखा, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से हल्की राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को लखनऊ का तापमान 39.6 डिग्री दर्ज हुआ। आज यहां का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है। कल यहां भी हीटवेट चलने के आसार हैं।
