यूपी आज का मौसम: पूर्वी यूपी में जल्द मेहरबान होंगे बदरा, इस दिन होगी बारिश, आज 36 जिलों में हीटवेव का अलर्ट

UP Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: आज पूर्वी यूपी में बारिश होने के आसार हैं, वहीं पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। आज 36 जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से मौसम करवट लेने वाला है। आने वाले दिनों में पूर्वी यूपी में मौसम में मिजाज नरम होने वाले हैं। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में 21 से 26 मई तक बारिश होने के आसार हैं। जिससे पूर्वी यूपी में गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद की है। हालांकि इस दौरान पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आज के मौसम की बात करें तो मंगलवार को प्रयागराज, कानपुर समेत 36 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। आज कई जिलों में रात में भी गर्मी सताने वाली है।

End of Feed