UP Weather Forecast: क्या रंगों के साथ आज मेघ भी करेंगे बारिश, जानें यूपी में होली पर कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

UP Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: यूपी में आज होली के दिन बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। आज यहां पर आसमान साफ रहने वाला है।

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: यूपी समेत देशभर में लोग आज धूम-धाम से होली खेलने वाले हैं। होली से एक दिन पहले दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बदलाव देखने को मिला है। ऐसे में आपके मन में भी सवाल होगा कि यूपी में होली के दिन कैसा मौसम रहने वाला है? क्या आज लोग बेफिक्र होकर रंगों का त्योहार मना पाएंगे, या फिर मौसम में बदलाव से त्योहार में अड़चन पैदा होगी, आइए आपके इस सवाल का जवाब जानते हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज होली के दिन यूपी में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। आज यहां आसमान साफ रहने वाला है।

Up Weather Forecast.

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

यूपी में आज साफ रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज होली के दिन पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने वाला है, वहीं पूर्वी यूपी में आसमान साफ रहने की संभावना है। सोमवार को लखनऊ से गाजियाबाद तक धूप अपनी तपिश का एहसास कराएगी। मौसम विभाग के अनुसार यूपी की राजधानी लखनऊ में रविवार को मौसम साफ ही देखने को मिला। इस दौरान अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री दर्ज हुआ। आज यहां का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री देखने को मिल सकता है। पहाड़ों पर मौसम में हुए बदलाव के चलते यहां रात के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है।

End of Feed