लखनऊ

UP Weather Forecast: होली के बाद गर्मी दिखाएगी अपना सितम, जानें आज कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

UP Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: आज आसमान साफ रहेगा और होली के दिन भी बारिश के कोई आसार नहीं है। आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने से भीषण गर्मी पड़ सकती है।

Image

यूपी में आज का मौसम

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में लोगों को अभी से गर्मी ने परेशान करना शुरू कर दिया है। यहां के तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। जिसके चलते होली के बाद लोगों को भीषण गर्मी का भी सामना करना पड़ सकता है। यूपी के मौसम में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव होता हुआ नजर नहीं आ रहा है। अभी यहां का मौसम शुष्क बना हुआ है। होली के दिन भी ऐसा ही मौसम रह सकता है। इस दिन बारिश को लेकर कोई संभावना नहीं जताई गई है। होली वाले दिन अधिकतम तापमान में भी कोई बदलाव के आसार नहीं है। हालांकि हवा के कारण रात का पारा हल्का लुढ़क सकता है। आइए जानते हैं कि आज यूपी में कैसा मौसम रहने वाला है।

आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार यूपी की राजधानी लखनऊ में शनिवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.9 दर्ज किया। आज यहां पर आसमान साफ रहने वाला है। आज दोपहर में तेज धूप निकलेगी, वहीं रात के समय हल्की-फुल्की ठंडक भी महसूस हो गई है। आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक रह सकता है। होली के दिन यानी 25 मार्च को यहां पर अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास ही रहेगा। हालांकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक रह सकता है।

कानपुर-प्रयागराज का होली के दिन मौसम

कानपुर में आज आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। आज यहां का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रह सकता है। शनिवार की तुलना में आज यहां के अधिकतम तापमान में बदलाव होने की उम्मीद नहीं है, क्योंकि शनिवार को कानपुर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज हुआ था, वहीं न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया। होली के दिन कानपुर में आसमान साफ रहेगा। इस दिन तापमान में ज्यादा बदलाव नजर नहीं आएगा। वहीं प्रयागराज का तापमान शनिवार को 35.3 डिग्री दर्ज किया गया। आज यहां का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रह सकता है। होली के दिन प्रयागराज के तापमान में हल्का-फुल्का अंतर ही नजर आएगा।

आने वाले दिनों में यूपी का मौसम

उत्तर प्रदेश के बरेली, मेरठ, आगरा, शाहजहांपुरा, झांसी समेत कई जिलों में शनिवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ज्यादा दर्ज हुआ है। आने वाले दिनों में भी यहीं सिलसिला देखने को मिलेगा। होली के बाद 26 मार्च को यूपी में मौसम साफ रहेगा। वहीं 27 मार्च को भी यहां पर मौसम शुष्क ही बना रहेगा। इस दौरान बारिश को लेकर कोई संभावना नहीं है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article