Rain In Up: यूपी में बारिश का तांडव, 19 व्यक्तियों समेत 140 भेड़ों की मौत, 173 गांव समेत स्कूल, ट्रेन सब प्रभावित, लोगों के घरों तक घुसा पानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 11, 2023, 07:04 PM IST

यूपी में बारिश से भारी तबाही मचा हुआ है। वहीं, बारिश की वजह से 173 गांव और 55,982 की आबादी प्रभावित हुई है। बारिश के 24 घंटे की दौरान 19 व्यक्तियों समेत 140 भेड़ों की मौत हो गई। दरअसल, पिछले 24 घंटे में प्रदेश के 22 जिलों में 40 मिमी से अधिक बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 15 सितंबर तक राज्य में बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है।

Up Weather Alert: उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश से जुड़ी घटनाओं में 19 व्यक्तियों और 140 भेड़ों की मौत हो गई। लगातार बारिश से सामान्य जनजीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। खासकर राज्य के कुछ जिलों में स्कूल दिनभर के लिए बंद कर दिए गए। राहत आयुक्त कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में भारी बारिश और डूबने से संबंधित घटनाओं में हरदोई में चार, कन्नौज में दो और देवरिया, कानपुर शहर, रामपुर, संभल और उन्नाव में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।

UP weather update, UP rain update, UP monsoon update, Rain In Up: यूपी में बारिश का तांडव, 19 व्यक्तियों समेत 140 भेड़ों की मौत, स्कूल कॉलेज ट्रेन सब प्रभावित, लोगों के घरों तक घुसा पानी (File Photo)

यूपी में हल्की से भारी बारिश की UP Weather Update, Rain In Up: यूपी में बारिश का तांडव, 19 व्यक्तियों समेत 140 भेड़ों की मौत, स्कूल कॉलेज ट्रेन सब प्रभावित, लोगों के घरों तक घुसा पानी (File Photo) चेतावनी (तस्वीर- PTI)

प्रदेश के 22 जिलों 40 मिमी से अधिक बारिश

वहीं, पिछले 24 घंटे में प्रदेश के 22 जिलों मुरादाबाद, संभल, कन्नौज, रामपुर, हाथरस, बाराबंकी, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, बहराइच, लखनऊ, बदायूं, मैनपुरी, हरदोई, फिरोजाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, कानपुर, सीतापुर, फर्रुखाबाद, लखीमपुर खीरी और फतेहपुर में 40 मिमी से अधिक बारिश हुई है। यूपी में बारिश से बिगड़ते हालात को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बारिश के दृष्टिगत सम्बन्धित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

End of Feed