लखनऊ

UP Accident: बस्ती में कार और डंपर की जोरदार टक्कर, SI की मौत और हेड कांस्टेबल घायल

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में हर्रैया-बभनान मार्ग पर एक कार की डंपर से टक्कर हो गई। जिसमें कार सवार पुलिस सब-इंस्पेक्टर की मौत हो गई। इस हादसे में कार चला रहा हेड कांस्टेबल भी घायल हुआ है। गोरखपुर से पैकोलिया थाने जाते समय यह हादसा हुआ है।

Image

फाइल फोटो

Basti Road Accident: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक कार और डंपर की जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में कार में सवार एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर की मौत हो गई और हेड कांस्टेबल घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पैकोलिया थाने जाते समय हादसा

पुलिस ने बताया कि उप निरीक्षक हरि नारायण मिश्रा (57) कार में सवार होकर गोरखपुर से पैकोलिया थाने आ रहे थे। तभी रास्ते में हर्रैया क्षेत्र में हर्रैया-बभनान मार्ग पर उनकी कार एक डंपर से टकरा गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में सब इंस्पेक्टर की मौके पर ही मौत हो गयी।

कार चला रहा हेड कांस्टेबल भी घायल

पुलिस ने बताया कि कार को हेड कांस्टेबल राम कुमार दुबे चला रहे थे। इस हादसे में दुबे भी घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार सब इंस्पेक्टर हरि नारायण मिश्रा पैकोलिया थाने में तैनात थे। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article