अजब-गजब: कभी फुटपाथ पर गुजारीं रातें, खुदकुशी के लिए पटरी पर लेटा, आज बना नगर पंचायत अध्यक्ष

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 16, 2023, 01:27 PM IST

मसूदी ने 13 मई को आए नतीजों में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में मीरान कटरा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है।

UP Nikay Chunav: किसी की किस्मत कब चमक जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। कुछ ऐसा ही हुआ है शाहजहांपुर जिले के मीरानपुर कटरा में जहां कभी स्ट्रीट लाइट चालू और बंद करने का काम करने वाला बेहद गरीब और साधारण व्यक्ति उसी कस्बे की नगर पंचायत का अध्यक्ष बन गया। मुख्तार अहमद मसूदी की कहानी मेहनत, लगन और समर्पण की एक दास्तान है। मसूदी ने 13 मई को आए नतीजों में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में मीरान कटरा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है।

Congress candidate Win Nikay election

भटकते हुए मीरानपुर कटरा पहुंचा था मसूदी

पीलीभीत जिले के रहने वाले मसूदी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि करीब 10 साल पहले उनकी पत्नी अकीला उन्हें छोड़कर अपने मायके बदायूं चली गई थी। इससे वह काफी टूट गए। उसके बाद वह यूं ही भटकते हुए मीरानपुर कटरा आ गए। यहां कोई परिचित नहीं था। यहां फुटपाथ पर कई रातें गुजारीं, जिसने जो खाने को दे दिया खा लिया। ऐसी जिंदगी से तंग आकर उन्होंने खुदकुशी करने का मन बना लिया था।

End of Feed