UP Nikay Chunav BJP Mayor candidates name: बीजेपी ने जारी किए मेयर पद के लिए 10 उम्मीदवारों के नाम, मंत्री नंदी की पत्नी का टिकट कटा

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 17, 2023, 12:19 AM IST

UP Nikay Chunav 2023 BJP Mayor candidates name: यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी ने महापौर पद के लिए 10 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी।प्रत्याशियों की सूची में प्रयागराज से मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की पत्नी मौजूदा महापौर अभिलाषा नंदी का नाम नहीं है।

UP Nikay Chunav 2023 BJP Mayor candidates name: उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अगले महीने राज्य में होने वाले शहरी स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर रविवार को महापौर पद के लिए 10 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी।

UP Nikay Chunav 2023, UP Municipal Elections 2023, Nand Gopal Gupta Nandi, BJP Mayor Candidate, Prayagraj Abhilasha

बीजेपी ने जारी किए मेयर पद के लिए उम्मीदवारों के नाम

पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी द्वारा जारी की गई प्रत्याशियों की सूची में प्रयागराज से मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की पत्नी मौजूदा महापौर अभिलाषा नंदी का नाम नहीं है। पार्टी ने अभिलाषा नंदी को टिकट नहीं देकर उनकी जगह उमेश चंद्र केसरवानी को चुनाव मैदान में उतारा है।

End of Feed