मनचलों का आतंक का वीडियो: स्कूली छात्रा का खींचा दुपट्टा, सड़क पर गिरी तो बाइक ने रौंदा, मौके पर ही मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 17, 2023, 07:51 AM IST

UP News: सहेली के साथ साइकिल से स्कूल से घर जा रही एक छात्रा का मनचलों ने दुपट्टा खींच लिया, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गई। इसी बीच पीछे से आ रही बाइक ने छात्रा को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

UP News: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर से एक खौफनाक वीडियो सामने आया है। यहां मनचलों के आतंक की वजह से एक छात्रा को अपनी जान गंवानी पड़ी।यहां सहेली के साथ साइकिल से स्कूल से घर जा रही एक छात्रा का मनचलों ने दुपट्टा खींच लिया, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गई। इसी बीच पीछे से आ रही बाइक ने छात्रा को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह खौफनाक घटना हंसवर थाना क्षेत्र के हीरापुर बाजार के पास की है। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके बाद परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी विशेष समुदाय के हैं, दो समुदायों के बीच का मामला होने के कारण पुलिस सतर्कता के साथ कदम उठा रही है।

End of Feed