UP News: सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान यूपी को मिले 613 करोड़ रुपए की सौगात, इन परियोजनाओं पर होंगे खर्च

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 13, 2023, 05:24 PM IST

UP Development Projects: अमेठी में सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के खिलाड़ियों को सीएम योगी और स्मृति ईरानी ने सम्मानित किया। इस दौरान यूपी के विकास के परियोजनाओं के लिए 613 करोड़ रुपए का सौगात दिया गया।

MP Sports Comepetition: यूपी के अमेठी में सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के खिलाड़ियों को शुक्रवार 13 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सम्मानित किया। इस दौरान यूपी के विकास के परियोजनाओं के लिए 613 करोड़ रुपए का सौगात दिया। बता दें इस प्रतियोगिता को प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सांसद स्मृति ईरानी के सौजन्य से शुरू कराई गई थी। वहीं, इस प्रतियोगिता में करीब एक लाख 56 हजार खिलाड़ियों ने रजिस्टेशन करवाया था।

UP News: सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान यूपी को मिले 613 करोड़ रुपए की सौगात, इन परियोजनाओं पर होंगे खर्च

UP News: सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान यूपी को मिले 613 करोड़ रुपए की सौगात, इन परियोजनाओं पर होंगे खर्च (फाइल फोटो)

दरअसल, इन 613 करोड़ रुपए में 500.43 करोड़ रुपए का विभिन्न योजनाएं और परियोजनाएं के तहत इनमें से 176.12 करोड़ रुपये की कारागार परियोजनाएं, 225.28 करोड़ रुपये की पुलिस परियोजनाएं, 78 लाख रुपये की सांसद निधि की दो योजनाएं, 35.33 करोड़ रुपये की जिला पंचायत की 266 परियोजनाएं, 6.40 करोड़ रुपये की पशुपालन विभाग की चार परियोजनाएं और 56.94 करोड़ रुपये की लोक निर्माण विभाग की 4 परियोजनाओं का शिलान्यास रखा गया।

End of Feed