यूपी नगर निकाय चुनाव : पिछड़ा वर्ग आयोग की सिफारिशों को योगी सरकार ने दी मंजूरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 10, 2023, 03:46 PM IST

यूपी नगर निकाय चुनाव के संदर्भ में गठित आयोग की रिपोर्ट को योगी आदित्यनाथ कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आयोग की सिफारिशों को दो दिन के अंदर सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तुत करेगी योगी सरकार
  • 11 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में होगी आयोग की सिफारिशों से संबंधित याचिका पर सुनवाई
  • निकाय चुनाव में ओबीसी को सम्पूर्ण रिजर्वेशन का लाभ देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

UP Nagar Nikay Chunav: नगर निकाय चुनाव को लेकर गठित पिछड़ा वर्ग आयोग की सिफारिशों को योगी सरकार ने मंजूरी प्रदान कर दी है। मंत्रीपरिषद् की बैठक के बाद सरकार ने ये निर्णय लिया है। प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने लोकभवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि निकाय चुनाव को लेकर पांच दिसंबर को अधिसूचना जारी हुई थी। इसके बाद कुछ याचिकाएं उच्च न्यायालय में दाखिल की गयीं, जिस पर न्यायालय ने आरक्षण की प्रक्रिया को समर्पित आयोग बनाकर जांचने के आदेश दिये थे।

yogi adityanath

योगी आदित्यनाथ, सीएम, उत्तर प्रदेश

पांच सदस्यीय आयोग का हुआ था गठन

उन्होंने बताया कि 27 दिसंबर को उच्च न्यायालय का आदेश आया था, जिसके अगले ही दिन 28 दिसंबर को प्रदेश सरकार ने सेवानिवृत न्यायमूर्ति रामअवतार सिंह की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय 'उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग' का गठन किया। आयोग को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए छह माह का समय दिया गया था। आयोग ने आधे से भी कम समय में अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंप दी है। इस रिपोर्ट को मंत्रीपरिषद् की ओर से स्वीकार कर लिया गया है।

End of Feed