लखनऊ

Mock Drill in UP: ऑपरेशन सिंदूर के बाद यूपी के 19 जिलों में मॉक ड्रिल, शहरों में छाएगा अंधेरा, यहां देखें अपने शहर का समय

Mock Drill in UP: यूपी के 19 जिलों समेत भारत के 244 जिलों में आज मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। युद्ध जैसे हालातों में नागरिकों को सुरक्षा और आपातकालीन जैसी स्थिति में बचाव की तैयारी कराई जाएगी।

Image

यूपी में मॉक ड्रिल

Mock Drill in UP: पहलगाम में आतंकी हमले के बाद से भारत पाकिस्तान के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है। आतंकी हमले के लिए भारत ने पाकिस्तान को जिम्मेदार बताया। वहीं पाकिस्तान ने इसका खंडन किया है। इस बीच दोनों देशों के बीच आक्रामक बयानबाजी हुई। दोनों देशों के बीच युद्ध जैसी स्थिति को देखते हुए यूपी समेत पूरे भारत में हमले के दौरान बचाव के लिए मॉक ड्रिल होने वाली है।

बता दें कि भारत ने बुधवार (7 मई 2025) को तड़के पाकिस्तान और पीओके (पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर) में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया गया। इससे पहले ही पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव और नए खतरों को देखते हुए मंत्रालय द्वारा मॉक ड्रिल के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। इस मॉक ड्रिल में सिविल प्रशासन, पुलिस, फायर सर्विस और आपदा प्रतिक्रिया बल की टीम हिस्सा लेगी। यूपी के 19 जिलों में आज मॉक ड्रिल की जाएगी। इस बीच यूपी में 259 स्थानों पर जंग का सायरन बजेगा, जिसके बाद मॉक ड्रिल की प्रैक्टिस शुरू की जाएगी। मॉक ड्रिल कराने की जिम्मेदारी नागरिक सुरक्षा विभाग को दी गई है।

मॉक ड्रिल के 19 जिलों की पहचान की गई

यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार, मॉक ड्रिल के यूपी के 19 जिलों की पहचान की गई है। इन सभी जिलों को 'A', 'B', 'C' तीन कैटेगरी में बांटा गया है। उनकी कैटेगरी के अनुसार, मॉक ड्रिल का समय भी तय किया गया है और एक लिस्ट जारी की गई है।

'ए' कैटेगरी जिलों में मॉक ड्रिल की टाइमिंग

जानकारी के लिए बता दें कि मॉक ड्रिल के लिए ए कैटेगरी में शामिल शहरों में बुलंदशहर और नरोरा है। यहां बुधवार, 7 मई को शाम 4 बजे मॉक ड्रिल होगी।

'बी' कैटेगरी के जिलों में इस समय होगी मॉक ड्रिल

कैटेगरी बी में यूपी के कानपुर, आगरा, झांसी प्रयागराज, गाजियाबाद, लखनऊ, मेरठ, सहारनपुर, चंदौली, सरसावा, गोरखपुर, मुरादाबाद, मथुरा, बरेली और वाराणसी यानी 15 जिलों में मॉक ड्रिल कराई जाएगी। इन जिलों में मॉक ड्रिल का समय इस प्रकार है -

कानपुर - सुबह 9:30 बजे

आगरा - रात 8 बजे

झांसी - शाम 4 बजे

प्रयागराज - शाम 6:30 बजे

गाजियाबाद - सुबह 10 बजे

लखनऊ - शाम 7 बजे

मेरठ - शाम 4 बजे

सहारनपुर - शाम 4 बजे

चंदौली - शाम 7 बजे

सरसावा - शाम 4 बजे

गोरखपुर - शाम 6:30 बजे

मुरादाबाद - दोपहर 12 बजे

मथुरा - शाम 7 बजे

बरेली - रात 8 बजे

वाराणसी - समय तय नहीं किया गया है

केटेगरी सी में इन शहरों में होगी मॉक ड्रिल

यूपी के बागपत और मुजफ्फरनगर को मॉक ड्रिल के लिए कैटेगरी सी में शामिल किया गया है। जानकारी के अनुसार, बागपत में शाम 7 बजे मॉक ड्रिल होगी और मुजफ्फरनगर में शाम 4 बजे मॉक ड्रिल होगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article