जयपुर

Mock Drill in Rajasthan: राजस्थान में आज मॉक ड्रिल, अंधेरे में डूबेंगे 28 शहर, सायरन बजते ही शुरू होगी आपात स्थिति में बचाव की तैयारी

Mock Drills in Rajasthan: भारत-पाक के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए राजस्थान के 28 शहरों समेत पूरे भारत में मॉक ड्रिल कराई जा रही है। इस दौरान लोगों को आपात स्थिति में खुदका बचाव करने की प्रैक्टिस दी जाएगी।

Image

राजस्थान में आज मॉक ड्रिल

Rajasthan Mock Drills: पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल है। भारत ने आतंकी हमले से पाकिस्तान के संबंध होने की बात की थी, जिसका पाकिस्तान द्वारा खंडन किया गया। लेकिन सीमा पर दोनों देशों द्वारा गोलीबारी का सिलसिला जारी है। भारत का आरोप है कि पाकिस्तान गोलीबारी और संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। इस बीच भारत ने बुधवार तड़के पाकिस्तान और पीओके में आतंकियों के 9 ठिकानों पर हमला किया।

तनावपूर्ण इस माहौल में बीच राजस्थान के 28 शहरों समेत पूरे भारत में मॉक ड्रिल कराई जा रही है। ताकी ब्लैकआउट और आपातकालीन स्थिति में लोग अपना बचाव कर सकें। जानकारी के अनुसार, मॉक ड्रिल के हिस्से के रूप में हवाई हमले को लेकर एक सायरन बजाया जाएगा, जिस दौरान शहरों में 30 मिनट के लिए ब्लैकआउट रहेगा। मॉक ड्रिल कराने का यह फैसला गृह मंत्रालय द्वारा पाकिस्तान के साथ युद्ध की स्थिति को देखते हुए किया जा रहा है। इस दौरान कई स्थानों पर हवाई हमले, फायरिंग और सर्च एंड रेस्क्यू करने की रिहर्सल दी जाएगी।

तीन कैटेगरी में बांटे गए शहर

जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान के 28 शहरों को मॉक ड्रिल के लिए चुना गया है। रेड कैटेगरी (संवेदनशील शहर) में कोटा और रावतभाटा को शामिल किया गया है। रेड केटेगरी में इन दोनों शहरों को इसलिए शामिल किया गया है। क्योंकि रावतभाटा में न्यूक्लियर पावर प्लांट है और कोटा इसके करीब पड़ता है और यहां थर्मल प्लांट है। यहां भारी मात्रा में यूरेनियम है। वहीं दूसरी कैटेगरी है ब्लू है, जिसमें थल सेना, वायु सेना के साथ सामरिक दृष्टि से जुड़े महत्वपूर्ण संस्थान है। वहीं तीसरी कैटेगरी ग्रीन है, जिसमें 8 शहरों को शामिल किया गया है। इसमें भी जोन को अलग-अलग रेड और येलो केटेगरी में शामिल किया गया है। बता दें कि भारत-पाकिस्तान सीमा के 25 किलोमीटर के भीतर आने वाले सेना क्षेत्र, वीआईपी क्षेत्र, बिजली संयंत्र और सरकारी प्रतिष्ठान शामिल है। वहीं येलो जोन में रेलवे स्टेशन, कलेक्ट्रेट और पुलिस कार्यालय जैसे स्थान शामिल है।

राजस्थान के 28 शहरों में आज मॉक ड्रिल

  1. अजमेर
  2. अलवर
  3. बाड़मेर
  4. भरतपुर
  5. बीकानेर
  6. बूंदी
  7. गंगानगर
  8. हनुमानगढ़
  9. जयपुर
  10. जैसलमेर
  11. उदयपुर
  12. जोधपुर
  13. सीकर
  14. सूरतगढ़
  15. आबू रोड
  16. नसीराबाद (अजमेर)
  17. भिवाड़ी
  18. नाल
  19. फुलेरा (जयपुर)
  20. नागौर
  21. जालोर
  22. ब्यावर (अजमेर)
  23. लालगढ़ (गंगानगर)
  24. सवाई माधोपुर
  25. पाली
  26. भीलवाड़ा
  27. कोटा
  28. रावतभाटा

जयपुर के इन इलाकों में बजाये जाएंगे सायरन

मिली जानकारी के अनुसार, आज बुधवार को मॉक ड्रिल के समय जयपुर के कलेक्ट्रेट, शास्त्री नगर, चांदपोल पावर हाउस, मिर्जा इस्माइल रोड, राजभवन, सचिवालय, जोरावर सिंह गेट, बजाज नगर, दुर्गापुर और मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान समेत करीब 2 दर्जन से अधिक स्थानों पर सायरन बजाया जाएगा। सायरन की आवाज सुनते ही मॉक ड्रिल की शुरुआत की जाएगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article