UP Weather: यूपी में मानसून का दौर बरकरार; सुहावने मौसम के बीच पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों में IMD का अलर्ट

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 4 July 2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या और बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: जुलाई की शुरुआत उत्तर प्रदेश में झमाझम बारिश के साथ हुई है, जिससे तापमान में गिरावट और मौसम में ठंडक दर्ज की गई है। हालांकि, बीच-बीच में बारिश की रफ्तार धीमी पड़ने से कई जिलों में उमस बढ़ी है। 4 जुलाई को भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में बादल छाए रहने और हल्की से तेज बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है, जबकि पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 4 July 2025: जुलाई महीने की शुरुआत बारिश के साथ हुई है। यूपी के कुछ इलाकों में पहले दो दिनों में हुई झमाझम बारिश के चलते तापमान में अच्छी खासी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार की बात करें तो आज भी मौसम सुहावना रहने की संभावना है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और खासतौर पर सुबह से दोपहर के बीच हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। आज न्यूनतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

UP Weather Today

यूपी में आज का मौसम

इन दिनों पूरे प्रदेश में लगातार बारिश का दौर जारी है। हालांकि, हाल के दिनों में बारिश में थोड़ी कमी आई है, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 9 जुलाई तक बारिश का सिलसिला बना रह सकता है और इसके आगे भी बारिश जारी रहने की संभावना है। आज 4 जुलाई को पश्चिमी यूपी के कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी यूपी के कई इलाकों में तेज बारिश और बिजली गिरने के आसार हैं। शुक्रवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सिर्फ बादलों की गर्जना और बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि पूर्वी हिस्सों में कुछ जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

End of Feed