UP Ka Mausam: यूपी में मानसून की दस्तक; कहीं राहत की फुहारें तो कहीं अब भी इंतजार, इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 29 June नोएडा, लखनऊ, गाजियाबाद और आगरा में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस के बाद अब राहत की बारिश का दौर शुरू हो रहा है। आज यानी 29 जून से मॉनसून फिर सक्रिय होगा, जिसकी शुरुआत सोनभद्र से होगी और धीरे-धीरे पूरे प्रदेश में फैलेगा। लखनऊ समेत कई जिलों में 4 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी है। कई इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 29 June 2025: उत्तर प्रदेश में लंबे समय से लोग भीषण गर्मी और उमस से परेशान थे, लेकिन शनिवार को मौसम ने करवट ली और कई जिलों में राहत की बारिश देखने को मिली। आज 29 जून से एक बार फिर प्रदेश में मॉनसून सक्रिय होने जा रहा है। बारिश की शुरुआत दक्षिणी यूपी के सोनभद्र से होगी और धीरे-धीरे प्रदेश के अन्य हिस्सों तक फैल जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। ठंडी हवाओं के साथ तेज बारिश और बादलों की गर्जना की भी संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।

UP Weather Today

यूपी में आज का मौसम

राजधानी लखनऊ में 29 जून से 4 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। आज का अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम 26°C के आस-पास रहेगा। भदोही, कानपुर, मथुरा-वृंदावन और इटावा में भी 28 जून से 2 जुलाई तक येलो अलर्ट रहेगा। इन क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश संभावित है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, अलीगढ़, हरदोई, वाराणसी, इटावा और हमीरपुर जैसे जिलों में न केवल येलो अलर्ट जारी किया गया है, बल्कि कुछ जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है।

End of Feed