बाल विवाह को ना : योगी सरकार का 2030 तक UP को बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प

बेटियों ने बाल विवाह को ठुकराकर शिक्षा और आत्मनिर्भरता का रास्ता चुन लिया है। यह हुआ योगी सरकार के 'बाल विवाह को ना' कार्यक्रम के चलते। सरकार का संकल्प 2030 तक राज्य को बाल विवाह मुक्त बनाने का है। योगी सरकार ने मिसाल पेश की है और बाल विवाह के मामले में यूपी राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे है।

मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत योगी सरकार ने बाल विवाह की कुप्रथा के खिलाफ ऐतिहासिक अभियान छेड़ दिया है। अंतरराष्ट्रीय बालिका सप्ताह (3 से 11 अक्टूबर) के थीम पर 'बाल विवाह को ना' कार्यक्रम के माध्यम से सभी जिलों में एक साथ आयोजित कार्यक्रमों में बालिकाओं और महिलाओं ने कुप्रथाओं के बंधनों से मुक्त करने का संकल्प दोहराया।

Yogi Adityanath PTI

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फाइल फोटो

इस अभियान ने न केवल बाल विवाह के दुष्परिणामों पर जन-जागरुकता फैलाई, बल्कि उन साहसी बालिकाओं को सम्मानित कर समाज को नई दिशा भी दिखाई, जिन्होंने दबावों के बावजूद विवाह ठुकराकर शिक्षा और आत्मनिर्भरता का मार्ग चुना। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS-5) के आंकड़ों के दृष्टिकोण से यह प्रयास प्रदेश को 2030 तक बाल विवाह मुक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहा है।

End of Feed