UP: बहराइच-लखनऊ हाईवे पर डंपर-टेंपो में टक्कर, 5 लोगों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

  • Agency by: Agency
  • Updated May 5, 2023, 12:01 PM IST

उत्तर प्रदेश में बहराइच-लखनऊ हाईवे पर कैसरगंज थाना क्षेत्र के मदनी अस्पताल के पास टेंपो और डंपर की टक्कर हुई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया।

बहराइच: उत्तर प्रदेश में बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर कैसरगंज थाना क्षेत्र के मदनी अस्पताल के पास एक टेंपो के सामने से आ रहे डंपर (बड़ा ट्रक) से टकरा जाने से उसमें सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसे में मारे गए पांचों लोग एक ही परिवार के थे और वे एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे।

Road accident, Road accident in Bahraich, Dumper-tempo collision

यूपी में बहराइच में बड़ा सड़क हादसा

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हुजूरपुर थाना क्षेत्र के अहिरनपुरवा निवासी 15 लोग कैसरगंज थाना क्षेत्र के रुकनापुर गांव में बेटी का तिलक चढ़ाकर गुरुवार को देर रात टेंपो से घर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि रात को 12 बजे के आसपास उनका टेंपो मदनी अस्पताल के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे डंपर चालक ने टेंपो को टक्कर मार दी और घटनास्थल से फरार हो गया।

End of Feed