Brajesh Pathak: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के काफिले में शामिल एंबुलेंस और पुलिस एस्कोर्ट के बीच टक्कर। घटना के बारे में बताते हुए उत्तरी सीतापुर के एसीपी डॉ राजीव दीक्षित ने कहा कि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक लखनऊ से सड़क मार्ग से खीरी जा रहे थे। सीतापुर के पास उप मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल वाहन की गति के नियंत्रण खो जाने के कारण काफिले के एंबुलेंस और पुलिस की सुरक्षा गाड़ी के बीच में टक्कर हो गई। साथ ही कहा कि एंबुलेंस में मौजूद मेडिकल टीम के लोगों को चोटें आई है। पुलिसकर्मी भी घायल हैं। सभी को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। सभी की स्थिति अभी सामान्य है।
ब्रजेश पाठक के काफिले में शामिल एंबुलेंस-पुलिस एस्कोर्ट के बीच टक्कर।
बाल-बाल बचे यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
Uttar Pradesh | Deputy CM Brajesh Pathak was going from Lucknow to Kheri for a program. A police vehicle and an amb… t.co/xifzVsSaL2
— ANI (@ANI) Oct 14, 2022
हादसे में मेडिकल स्टाफ और पुलिस के कई जवान घायल
उत्तरी सीतापुर के एसीपी डॉ राजीव दीक्षित ने कहा कि हादसे में मेडिकल स्टाफ के लगभग 1-2 लोग और 6 पुलिस कर्मी घायल हो गए। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी सुरक्षित हैं और अपने कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए हैं। घटना आज सुबह देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के नानकारी गांव की है। घटना के समय डिप्टी ब्रजेश पाठक लखीमपुर खीरी जिले के गोला गोकर्णनाथ के दौरे पर थे।
हादसे में घायल एसआई प्रमोद मिश्रा ने बताया कि एंबुलेंस और दूसरे वाहन में बहुत तेज टक्कर हुई। हादसे में घायल सब-इंस्पेक्टर प्रमोद मिश्रा, हेड कांस्टेबल इंदर देव सिंह और राजवीर सिंह, डॉ अरशद जमाल और एक स्वास्थ्यकर्मी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही महोली से बीजेपी विधायक शशांक त्रिवेदी और सीतापुर के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ मधु गैरोला जिला अस्पताल पहुंचे।
महोली विधायक शशांक त्रिवेदी ने बताया कि अचानक एक साइकिल सवार सड़क पर आ गया था, जिसे बचाने के प्रयास में डिप्टी सीएम के काफिले में शामिल दो वाहन आपस में टकरा गए। उन्होंने बताया कि घायलों की हालत स्थिर बतायी जा रही है।
