सदन में गरजे CM योगी, बोले- रामचरितमानस को जलाकर सपा ने किया 100 करोड़ हिंदुओं का अपमान

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Feb 25, 2023, 02:47 PM IST

उत्तर प्रदेश में रामचरितमानस को लेकर चल रहे विवाद पर योगी आदित्यनाथ ने सदन में जवाब दिया और सपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि रामचरितमानस ग्रंथ की प्रतियां जलाकर सपा ने 100 करोड़ हिंदुओं को अपमानित किया है।

Yogi Adityanath slams Samajwadi Party on burning ramcharitmanas: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सदन में समाजवादी पार्टी पर खूब तंज कसा। रामचरित मानस पर चल रहे विवाद पर योगी आदित्यनाथ मुखर हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बयानों व उदाहरणों से समाजवादी पार्टी पर खूब प्रहार किया। सीएम ने कहा कि जब हमारे मंत्रिसमूह के सदस्य जीआईएस के लिए देश-विदेश जाकर यूपी की समृद्धि का मार्ग तय करने लगे, तब इन लोगों ने जानबूझकर मध्यकालीन के प्रसिद्ध धार्मिक ग्रंथ रामचरित मानस व तुलसीदास को लेकर नया शिगूफा छेड़ने का प्रयास किया। संत तुलसीदास ने जिस काल खंड में रामचरित मानस की रचना की, तब उन जैसे साधक-संत को सत्ता (अकबर) का बुलावा आया था। तब तुलसीदास ने 'हम चाकर रघुवीर के, पटव लिखो दरबार, तुलसी अब का होइहे नर के मनसबदार' कहकर अच्छा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हमारे एक ही राजा हैं, वह राम हैं। राम के अलावा मैं किसी को राजा नहीं मानता हूं। रामलीलाओं का प्रचलन स्वामी तुलसीदास की देन है। इसी के माध्यम से मध्यकाल में तुलसीदास ने समाज को एकजुट किया था। तुलसीदास ने कहा था कि बोलो-राजा रामचंद्र की जय।

सदन में गरजे CM योगी, बोले- रामचरितमानस को जलाकर सपा ने किया 100 करोड़ हिंदुओं का अपमान

यह लोग पूरे समाज को अपमानित करना चाहते हैं

End of Feed