UP: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के 8 साल पूरे हो गए हैं। पांच बार गोरखपुर से लोकसभा सांसद रहे योगी आदित्यनाथ प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। 2017 में बीजेपी को जनता का प्रचंड बहुमत मिला था, जिसके बाद यूपी के मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ को चुना गया था। पांच साल का अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद वर्ष 2022 में वह एक बार फिर यूपी के सीएम के पद पर विराजमान हुए। योगी सरकार ने 8 साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। इस दौरान योगी सरकार ने यूपी के विकास की दिशा में तेजी से काम किया। यूपी के लोगों को लिए और प्रदेश को प्रगति की दिशा में ले जाने के लिए योगी सरकार ने कई परियोजनाओं की शुरुआत की। आठ साल पूरे होने पर सीएम योगी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आठ साल में हुए कार्यों के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि किस प्रकार उत्तर प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बनकर उभर रहा है।
देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बनकर उभरा UP
ग्रोथ इंजन बनकर उभार यूपी
प्रेस कॉन्फ्रेंस में योगी आदित्यनाथ ने बताया कि उत्तर प्रदेश आज देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बनकर उभर रहा है। सीएम ने लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि योगी सरकार की वजह से कैसा यूपी की काया बदली है। सीएम ने कॉन्फ्रेंस में कहा कि सरकार बदलने से यूपी के विकास बढ़ा है, यह जनता ने भी देखा है। तंत्र वही रहा, लेकिन सरकार बदलने से आए परिवर्तन सभी देख चुके हैं।
सीएम योगी ने कहा कि 8 वर्ष पहले यूपी एक बीमारू राज्य था, लेकिन आज यूपी एक उद्यम प्रदेश बना है। यहां निवेश और रोजगार में भी बढ़त देखी गई है। 8 वर्ष पहले यूपी को श्रम शक्ति के रूप में जाना जाता था, लेकिन आज वही उत्तर प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बनकर उभरा है। प्रदेश अर्थ शक्ति के रूप में उभरा है। प्रत्येक सेक्टर में यूपी विकास का बेरियर माना जाने वाला राज्य आज विकास का ब्रेक थ्रू बन गया है। हर सेक्टर में यूपी तेजी से आगे बढ़ रहा है, चाहें मेडिकल हो, इंफ्रास्ट्रक्चरइंफ्रास्ट्रक्चर हो, रोजगार हो या अन्य सेक्टर हो, हर दिशा में यूपी विकास की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
