मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कबीरधाम आश्रम में की मूर्तियों की स्थापना, रोपा रुद्राक्ष का पौधा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर खीरी के मुस्तफाबाद स्थित कबीरधाम आश्रम में पहुंचकर आश्रम की वार्षिक परंपरा के तहत श्री क्षमादेवजी और श्री गुरुमन साहेब की नई मूर्तियों का अनावरण किया।

भारत-नेपाल सीमा से सटे लखीमपुर खीरी जनपद के मुस्तफाबाद क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध कबीरधाम आश्रम में रविवार को एक विशेष आध्यात्मिक आयोजन संपन्न हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और उन्होंने आश्रम की वार्षिक परंपरा के अंतर्गत श्री क्षमादेवजी तथा श्री गुरुमन साहेब की नई मूर्तियों का अनावरण किया।

cm yogi (3).

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कबीरधाम आश्रम में की मूर्तियों की स्थापना

आश्रम की इस परंपरा के तहत प्रत्येक वर्ष पूज्य संतों की मूर्तियों को नए रूप में स्थापित किया जाता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधिवत फीता काटकर मूर्तियों का उद्घाटन किया, तत्पश्चात दोनों संत मूर्तियों पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने आश्रम परिसर में रुद्राक्ष का एक पौधा भी रोपित किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि कबीरधाम आश्रम जैसे आध्यात्मिक स्थल समाज में सद्भाव, आस्था और सेवा की भावना को सशक्त करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, “कबीरधाम आश्रम न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि यह राष्ट्रप्रेम और मानव सेवा की प्रेरणा का प्रतीक भी है।”

End of Feed