लखनऊ

UP Budget 2024: यूपी महाबजट पर सीएम योगी की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'ये बजट प्रभु श्रीराम और लोकमंगल को समर्पित'

UP Budget 2024, Yogi Adityanath Speech: मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कॉन्‍फ्रेंस के दौरान कहा कि, प्रभु श्रीराम लोकमंगल के पर्याय हैं। यह बजट प्रभु श्रीराम को समर्पित बजट है।

Image

यूपी के बजट पर सीएम योगी की प्रतिक्रिया।

UP Budget 2024 Yogi Adityanath Speech: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने वित्‍तीय-वर्ष 2024-25 के लिए महाबजट पेश कर दिया है। वित्‍त मंत्री सुरेश खन्‍ना ने यूपी के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा बजट सोमवार को विधानसभा में पेश किया। इस बजट का आकार 7.36 लाख करोड़ है जिसमें कई वर्गों के हितों को ध्‍यान में रखा गया है। यूपी सरकार के बजट पर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, ये बजट यूपी को वन ट्रिलियन इकॉनमी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम सिद्ध होगा।

श्रीराम को समर्पित बजट

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कॉन्‍फ्रेंस के दौरान कहा कि, प्रभु श्रीराम लोकमंगल के पर्याय हैं। यह बजट प्रभु श्रीराम को समर्पित बजट है। यह उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा बजट है। वित्तीय वर्ष 2023- 24 से इस बार के बजट में 6.7 फीसदी की वृद्धि की गई है। बीमारू प्रदेश से उबरकर यूपी देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है। हमने टैक्स चोरी और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाकर यह सफलता दर्ज की गई है।

थीम पर आधारित होता है बजट

सीएम योगी ने कहा कि, 'ये हमारी सरकार का यह आठवां बजट है। हमारी सरकार का हर बजट एक थीम पर आधारित होता है। हमारी सरकार का पहला बजट किसानों को, दूसरा बजट औद्योगिक विकास को, तीसरा बजट मातृशक्ति और चौथा बजट प्रदेश के युवाओं को समर्पित था। आज का बजट प्रभु श्री राम को समर्पित है। हमने समग्र विकास की अवधारणा पर काम किया है। बिना अतिरिक्त कर लगाए हुए हमने रेवेन्यू सरप्लस बजट पेश करने में कामयाब हुए हैं।'

रोजगार सृजन पर बोले सीएम

बजट 2024 में रोजगार की व्‍यवस्‍था पर सीएम योगी ने कहा कि, सूबे में रोजगार के अवसर बढ़ाने पर बल दिया जा रहा है। इसलिए हमने उद्योग को बढ़ावा देने की योजना बनाई है। बजट में नए उद्यमियों को हम ब्‍याज फ्री ऋण देने की व्यवस्था कर रहे हैं। वे बोले कि, वाराणसी में दो मेगा आईटीआई की स्थापना की जाएगी और 69 आईटीआई के उन्नयन का प्रस्ताव भी हमने बजट में दिया है। सीएम ने प्रदेश में नए उद्योगों को पांच लाख रुपये तक का इंट्रेस्‍ट फ्री लोन देने की बात कही। वहीं, उन्‍होंने प्रदेश में रोजगार प्रोत्साहन बोर्ड के गठन और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान शुरू किए जाने की बात कही।

कानपुर-झांसी के बीच नया शहर

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने बताया कि, कानपुर-झांसी के बीच एक नया औद्योगिक शहर बसाने की तैयारी हो रही है, जहां पर तमाम सुविधाएं मिलेंगी। बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण का गठित होगा ताकि बुंदेलखंड को नोएडा की तरह विकसित किया जा सके। इनके अलावा सीएम ने कानपुर में सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की स्थापना, अयोध्या में इंटरनेशनल आध्यात्मिक शोध केंद्र और प्रयागराज में कुंभ संग्रहालय की स्थापना पर भी बात की। बता दें कि, सरकार ने प्रदेश में अयोध्या, मथुरा, वृंदावन जैसे तीर्थ स्‍थलों के लिए भी बजट निर्धारित किया है। लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण की योजना और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लर्निंग पर के लिए भी सरकार ने बजट में व्‍यवस्‍था की है।

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article