LIVE

UP Budget 2024 HIGHLIGHTS: योगी सरकार ने पेश किया 7.36 लाख करोड़ रुपये का 'महाबजट', अखिलेश बोले- 'ये केवल 10% फीसद लोगों के लिए'

UP Budget 2024 HIGHLIGHTS: योगी सरकार ने पेश किया 7.36 लाख करोड़ रुपये का 'महाबजट', अखिलेश बोले- 'ये केवल 10% फीसद लोगों के लिए'
UP Budget 2024 HIGHLIGHTS: योगी सरकार ने पेश किया 7.36 लाख करोड़ रुपये का 'महाबजट', अखिलेश बोले- 'ये केवल 10% फीसद लोगों के लिए'

UP Budget 2024 HIGHLIGHTS, Yogi Government Budget, Yogi Adityanath: उत्‍तर प्रदेश की योगी सरकार आज विधानसभा में अपना बजट पेश कर दिया है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ समेत पूरी कैबिनेट ने बैठक में बजट को मंजूरी दे दी है। इस बार का बजट यूपी के इतिहास का सबसे बड़ा बजट है। योगी सरकार ने 7.36 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। यहां पढ़ें यूपी विधानसभा और प्रदेश के बजट से जुड़े ताजा अपडेट:

FEB 05, 2024 15:23 IST

UP Budget 2024 Live Updates: नालियां और सड़कें क्यों नहीं बन रही हैं, बजट पर अखिलेश का सवाल

UP Budget 2024 Live Updates: अखिलेश यादव ने कहा, ''डबल इंजन सरकार के दिल्ली के 10 साल और यूपी के 7 साल हो चुके हैं। ये एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के सपने दिखा रहे हैं अगर ऐसा है तो नालियां और सड़कें क्यों नहीं बन रही हैं और किसान की आय दोगुनी क्यों नहीं हो रही है?"
FEB 05, 2024 14:12 IST

UP Budget 2024 Live Updates: महाबजट पर बोले डिप्‍टी सीएम मौर्य

UP Budget 2024 Live Updates: महाबजट पर डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि, 'यह बजट गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों को समर्पित है। यह बजट गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों को समर्पित है।'
FEB 05, 2024 13:49 IST

UP Budget 2024 Live Updates: अमृत 2.0 योजना के लिए 4500 करोड़

UP Budget 2024 Live Updates: योगी सरकार ने बजट में अमृत 2.0 योजना के लिए 4500 करोड़ की व्‍यवस्‍था की है।
FEB 05, 2024 13:31 IST

UP Budget 2024 Live Updates: बजट पर बोले शिवपाल यादव

UP Budget 2024 Live Updates: समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव ने कहा कि बजट से जनता का कोई भला होने वाला नहीं है। इससे सरकार के कुछ लोगों की कमाई होगी। उन्‍होंने कहा कि, अधिकारियों के भ्रष्टाचार को बढ़ाने वाला बजट है।
FEB 05, 2024 14:01 IST

UP Budget 2024 Live Updates: यूपी के बजट पर सीएम योगी आदित्यनाथ की पहली प्रतिक्रिया

UP Budget 2024 Live Updates: मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि, हमारी सरकार का यह आठवां बजट है. हर बजट प्रदेश के लोकमंगल को लेकर लाया गया है. पहला बजट किसानों को, दूसरा इंफ़्रा और इंडस्ट्री के विकास का, तीसरा मातृ शक्ति के लिया, चौथा युवा ऊर्जा को, पांचवां स्वब्लमन को समर्पित था. आज का बजट प्रभु श्रीराम को समर्पित है. हमने कर चोरी को रोका है. उनके लिए जो भी उपाय हो सकते थे उसके लिए हर विभाग में काम किया गया है.
UP Budget 2024 Highlights
FEB 05, 2024 12:32 IST

UP Budget 2024 Live Updates: केवल 10 पर्सेंट लोगो के लिए बनते हैं बजट: अखिलेश यादव

UP Budget 2024 Live Updates: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि 90 पर्सेंट आबादी जो मैंने डिफाइन की है उसको क्या मिलने जा रहा है? अभी तक जो दिल्ली और यूपी के बजट बनते हैं, वह केवल 10 पर्सेंट लोगो के लिए बनते हैं!
FEB 05, 2024 12:21 IST

UP Budget 2024 Live Updates: प्रयागराज महाकुंभ के लिए 2500 करोड़ का बजट

UP Budget 2024 Live Updates: योगी सरकार ने प्रयागराज महाकुंभ के लिए 2500 करोड़ का बजट जारी किया है।
FEB 05, 2024 12:12 IST

UP Budget 2024 Live Updates: अयोध्‍या-जेवर एयरपोर्ट के लिए करोड़ों का बजट

UP Budget 2024 Live Updates: योगी सरकार ने हवाई यात्रा में 19.2 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए अयोध्‍या के महर्षि वाल्मिकी एयरपोर्ट विस्तार के लिए 150 करोड़, जेवर एयरपोर्ट के लिए 1150 करोड़ और म्योरपुर, सरसावा में एयरपोर्ट के विकास की बात कही है।
FEB 05, 2024 12:10 IST

UP Budget 2024 Live Updates: गांवों में बिजली देने के लिए 2000 करोड़

UP Budget 2024 Live Updates: योगी सरकार ने गांवों में बिजली देने के लिए 2000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। वहीं, शहरों को 24 घंटे बिजली देने की बात कही गई है।
FEB 05, 2024 12:09 IST

UP Budget 2024 Live Updates: अयोध्‍या के लिए 100 करोड़ का बजट

UP Budget 2024 Live Updates: योगी सरकार ने अयोध्‍या के सर्वांगीण विकास के लिए 100 करोड़ के बजट का प्रावधान किया है।
FEB 05, 2024 12:08 IST

UP Budget 2024 Live Updates: आगरा-कानपुर मेट्रो के लिए बजट

UP Budget 2024 Live Updates: योगी सरकार ने आगरा मेट्रो रेल के लिए 346 करोड़ और कानपुर मेट्रो रेल के लिए 395 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है।
FEB 05, 2024 12:07 IST

UP Budget 2024 Live Updates: 6 करोड़ लोगों को योगी सरकार ने गरीबी से बाहर निकाला

UP Budget 2024 Live Updates: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि योगी सरकार में प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। यूपी में विकास की अपार संभावनाएं हैं। इसके लिए प्रदेश में UP रामराज की परिकल्पना को साकार किया जा रहा है। 2 लाख करोड़ का निर्यात किया गया है। महिला, किसान से लेकर युवाओं तक के विकास की नीति पर काम किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास पर जोर दिया जा रहा है। गरीबों के उत्थान की योजनाओं का असर है कि इस वर्ग के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में मदद मिलेगी। 6 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर लाने में कामयाबी मिली है। गन्ना किसानों के भुगतान को नियमित किया गया है। 86 लाख टन गन्ना किसानों को भुगतान किया गया है।
FEB 05, 2024 12:05 IST

UP Budget 2024 Live Updates: नोएडा और ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर बनेगा बुंदेलखंड

UP Budget 2024 Live Updates: योगी सरकार के बजट में बुन्देलखण्ड के लिए खास व्‍यवस्‍था की गई है। इसमें एक नये औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) का गठन किया जा रहा है जिसके अन्तर्गत नोएडा और ग्रेटर नोएडा के अनुरूप बुन्देलखण्ड क्षेत्र में औद्योगिक वाणिज्यिक और आवासीय टाउनशिप विकसित करने की योजना है।
FEB 05, 2024 11:59 IST

UP Budget 2024 Live Updates: लखनऊ में 1500 एकड़ में बनेगी एयरोसिटी

UP Budget 2024 Live Updates: वित्‍त मंत्री सुरेश खन्‍ना ने कहा कि, लखनऊ में 1500 एकड़ में एयरोसिटी बनेगी।
FEB 05, 2024 11:58 IST

UP Budget 2024 Live Updates: बजट काम का आना चाहिए नाम का नहीं, अखिलेश का तंज

FEB 05, 2024 11:57 IST

UP Budget 2024 Live Updates: वित्त मंत्री ने कहा- रामराज्य की संकल्पना को साकार करने में सरकार सफल

UP Budget 2024 Live Updates: महाबजट पेश करते समय वित्‍त मंत्री ने कहा कि, प्रदेशवासियों को अपराध एवं भयमुक्त वातावरण देकर रामराज्य की संकल्पना को साकार करने में सरकार पूरी तरह सफल रही है। विविध त्योहारों एवं यू0पी0 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट- 2023, आजादी का अमृत महोत्सव, जी-20 सम्मेलन, क्रिकेट विश्व कप-2023 जैसे वृहद आयोजनों को शान्तिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराया गया। अयोध्या में भगवान श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में किये गये प्रबन्धों की सराहना देश-दुनिया से आये अतिथियों ने की ।
FEB 05, 2024 12:42 IST

UP Budget 2024 Live Updates: योगी सरकार ने पेश किया 7.36 लाख करोड़ का बजट

UP Budget 2024 Live Updates: विधानसभा में योगी सरकार ने यूपी का म‍हाबजट पेश कर दिया है। ये बजट यूपी के इतिहास का सबसे बड़ा बजट है, जिसका आकार 7.36 लाख करोड़ रुपये है। UP Budget 2024-25 Rs 7 Lakh 36 Thousand Crore
FEB 05, 2024 11:40 IST

UP Budget 2024 Live Updates: सौर ऊर्जा पर योगी सरकार की नीति

UP Budget 2024 Live Updates: उत्तर प्रदेश सौर ऊर्जा नीति-2022 के अन्तर्गत आगामी 5 वर्षो में 22000 मेगावाट विद्युत उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश में वर्ष 2017 में 288 मेगावाॅट की सौर ऊर्जा परियोजनाएं थी जो अब लगभग 2600 मेगावाट है। प्रदेश में अब तक 328 मेगावाट की सोलर रूफटाॅप परियोजनाएं स्थापित की जा चुकी है। अयोध्या एवं वाराणसी शहर को मॉडल सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक मार्ग प्रकाश की सुविधा हेतु अब तक लगभग 3.35 लाख सोलर स्ट्रीट लाइट संयंत्रों की स्थापना करायी जा चुकी है। पी0एम0 कुसुम घटक सी-1 के अन्तर्गत निजी ऑनग्रिड पम्पों के सोलराईजेशन हेतु 100 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है जो वर्तमान वर्ष की तुलना में दो गुना है। उत्तर प्रदेश राज्य जैव ऊर्जा नीति, 2022 के क्रियान्वयन हेतु 60 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है जो वर्तमान वर्ष की तुलना में 33 प्रतिशत अधिक है।
FEB 05, 2024 11:39 IST

UP Budget 2024 Live Updates: ऊर्जा क्षेत्र पर बोले वित्‍त मंत्री

UP Budget 2024 Live Updates: भारत सरकार की ग्रीन एनर्जी कारिडोर-2 परियोजना के अन्तर्गत प्रदेश के बुन्देलखण्ड क्षेत्र में सौर ऊर्जा उत्पादन हेतु 4000 मेगावाट क्षमता के सोलर पार्क का विकास किया जाना नियोजित है। वर्ष 2016-2017 मेंउत्पादन निगम लिमिटेड की इकाईयों का कुल विद्युत उत्पादन 33,556 मिलियन यूनिट था जिसके सापेक्ष वित्तीय वर्ष 2022-2023 में 39,746 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन प्राप्त किया गया है। ग्रीष्मकाल में अनवरत विद्युत आपूर्ति हेतु 2000 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है जो वर्तमान वर्ष की तुलना में 33 प्रतिशत अधिक है। निजी नलकूप उपभोक्ताओं को रियायती दरों पर विद्युत आपूर्ति हेतु 1800 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है जो वर्तमान वर्ष की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक है।
FEB 05, 2024 11:39 IST

UP Budget 2024 Live Updates: एनर्जी सेक्‍टर के लिए बजट

वर्ष 2023-2024 में अप्रैल से दिसम्बर तक जनपद मुख्यालय पर 24 घन्टे, तहसील मुख्यालय पर 21ः34 घन्टे और ग्रामीण क्षेत्र में 18ः09 घन्टे विद्युत आपूर्ति की गयी। वर्ष 2017-18 से 1,21,324 मजरे विद्युतीकृत किये जा चुके हैं। प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य) के तहत गरीब परिवारों को निःशुल्क और अन्य ग्रामीण परिवारों को 50 रूपये की 10 मासिक किश्तों में बिजली कनेक्शन देने की सुविधा दी गयी। इस योजना में 62.18 लाख इच्छुक घरों को विद्युत संयोजन निर्गत किए गए। पारेषण तंत्र की कुल क्षमता जो वित्तीय वर्ष 2016-2017 में 16,348 मेगावाट थी, को वर्ष 2022-2023 में बढ़ाकर 28,900 मेगावाट तक किया गया है जिसे वित्तीय वर्ष 2023-2024 तक बढ़ाकर 31,500 मेगावाट तक किया जाना लक्षित है।