UP Budget Live Streaming: आज पेश होगा यूपी का बजट, जानिए- कब और कहां देख सकेंगे लाइव स्‍ट्रीमिंग

UP Budget Live Streaming: उत्‍तर प्रदेश विधानसभा में आज बजट पेश किया जाएगा। मौजूदा योगी सरकार में वित्‍त मंत्री सुरेश खन्‍ना आठवीं बार यूपी का बजट पेश करेंगे। बजट की लाइव स्‍ट्रीमिंग कब और कहां देख सकेंगे, इसकी विस्‍तृत जानकारी नीचे दी गई है:

UP Budget 2024, UP Budget Live Streaming: केंद्र सरकार का अंतरिम बजट फरवरी माह की पहली तिथि को ही लोकसभा में वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश कर दिया था। इसके बाद अब उत्‍तर प्रदेश की योगी सरकार भी आज विधानसभा में अपना बजट लेकर आ रही है। यूपी की राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल के संबोधन से विधानसभा सत्र की शुरुआत हुई और आज बजट पेश होने जा रहा है। प्रदेश के वित्‍त मंत्री सुरेश खन्‍ना के लिए भी ये मौका बेहद खास है क्‍योंकि लगातार आठवीं बार वे प्रदेश का बजट पेश करने जा रहे हैं। विधानसभा से प्रदेश सरकार के बजट की लाइव स्‍ट्रीमिंग (UP Budget Live Streaming) आप कब और कहां देख सकते हैं इसके बारे में भी हम आपको बताएंगे।

यहां देखें लाइव प्रसारण (UP Budget Live Streaming)

उत्‍तर प्रदेश बजट की लाइव स्‍ट्रीमिंग आपको दूरदर्शन यूपी के यू-ट्यूब चैनल DD UP Live पर उपलब्‍ध होगी। वहीं अगर आप बजट टीवी पर देखना चाहते हैं तो यहां भी डीडी यूपी चैनल पर आपको यूपी विधानसभा से लाइव स्‍ट्रीमिंग देखने को मिल जाएगी। यदि आप एक्‍स (पूर्व ट्विटर) पर बजट देखना चाहते हैं तो सीएम ऑफिस के ऑफिशियल पेज @CMOfficeUP पर और वित्‍त मंत्री सुरेश खन्‍ना के अकाउंट @SureshKKhanna पर देख सकते हैं। वैसे बजट पेश होने के समय पर कोई औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक 10 बजे विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने का अनुमान है।

End of Feed