UP Budget 2024: सोमवार को आएगा यूपी का अब तक का सबसे बड़ा बजट, जानें किस समय सदन में होगा पेश

UP Budget 2024: सोमवार को यूपी सरकार वर्ष 2024-25 का बजट पेश करने वाली है। यह उत्तर प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा बजट हो सकता है। वित्त मंत्री सोमवार को 8वीं पर प्रदेश का बजट पेश करने वाले है।

UP Budget 2024: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र 2 फरवरी से शुरू हो चुका है। यह सत्र 12 फरवरी तक जारी रहेगा। सोमवार 5 फरवरी को यूपी सरकार विधानमंडल में बजट पेश करने वाली है। यूपी का यह बजट अब तक का सबसे बड़ा बजट होने वाला है। इस साल के बजट का अनुमान करीब 7.70 लाख करोड़ के करीब हो सकता है। सोमवार को यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना विधानसभा में वार्षिक बजट 2024-2025 पेश करेंगे। वे 8वीं बार यूपी का बजट पेश करने वाले हैं। इस बजट में आगामी लोकसभा चुनाव की झलक दिख सकती है।

UP Budget 2024: सोमवार को आएगा यूपी का अब तक का सबसे बड़ा बजट, जानें किस समय सदन में होगा पेश

कब पेश होगा बजट

एक फरवरी को केंद्र सरकार ने संसद में बजट पेश किया था। जिसके बाद प्रदेश सरकार अपना बजट पेश करने वाली है। सोमवार की सुबह सीएम योगी आदित्यनाथ ने कैबिनट की बैठक को बुलाया है। इस बैठक में बजट के मसौदे को मंजूरी दिलाई जाएगी। जिसके बाद सदन में बजट पेश होगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि सोमवार को 11 बजे के करीब विधानमंडल में बजट पेश किया जाएगा। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक घोषणा अब तक नहीं की गई है।

End of Feed