Lucknow News: 'न्यूयॉर्क सिटी' पर बुलडोजर एक्शन, एक ओपन एयर रेस्टोरेंट और पांच अवैध निर्माण भी सील

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 1, 2023, 02:58 PM IST

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक निर्माणाधीन अनधिकृत कॉलोनी न्यूयॉर्क सिटी को ढहा दिया। इसके अलावा एक ओपन एयर रेस्टोरेंट को भी सील किया गया है, साथ ही पांच अन्य अवैध निर्माण भी सील किए गए हैं।

Lucknow News: लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने निर्माणाधीन अनधिकृत कॉलोनी 'न्यूयॉर्क सिटी' पर बुलडोजर चला दिया। यह कॉलोनी 45 बीघा जमीन पर लखनऊ के बाहरी इलाके काकोरी के मौदा गांव में बन रही थी। एलडीए के जोनल अधिकारी (जोन 3) देवांश त्रिवेदी ने कहा कि टाउनशिप का विकास प्राधिकरण द्वारा अनुमोदित लेआउट के बिना किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि एलडीए ने डेवलपर्स को पहले भी कार्रवाई की चेतावनी दी थी, लेकिन उन्होंने दोबारा निर्माण शुरू कर दिया।

bulldozer action

न्यूयॉर्क सिटी कॉलोनी पर चला बुलडोजर (फोटो साभार - ट्विटर)

अदालत ने दिया ढहाने का आदेश

जोनल अधिकारी ने बताया कि एलडीए अदालत ने बाद में इस कॉलोनी के विध्वंस का आदेश द‍िया। गुरुवार को एलडीए की एक टीम सहायक अभियंता वाई.पी.सिंह के नेतृत्व में पहुंची और पुलिस के साथ मिलकर निर्माण कार्य को ढहा दिया। इस बीच, एलडीए ने विराज खंड में एक ओपन-एयर रेस्तरां को भी सील कर दिया, क्योंकि यह बिना उचित अनुमति के चल रहा था। आलमबाग, काकोरी और कृष्णानगर में पांच अन्य अवैध निर्माण भी सील किए गए।

End of Feed