Lucknow Coaching Centre Fire: योगी सरकार का बड़ा एक्शन, FSSO कमलेंद्र कुमार सहित 4 अधिकारी सस्पेंड, 3 गिरफ्तार

Lucknow Coaching Centre Fire: लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड मामले में सरकार ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। हादसे के बाद चार अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है, जबकि तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सस्पेंड किए गए अधिकारियों में AE अनिल कुमार, FSSO कमलेंद्र कुमार, XEN गौरव कुमार और JE प्रमोद पांडे शामिल हैं। वहीं, रामकृष्ण उपाध्याय, वीरेंद्र शुक्ला और तूशॉक कृष्णा जायसवाल को गिरफ्तार किया गया है।

Lucknow Coaching Centre Fire: लखनऊ अग्निकांड को लेकर सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। 4 लोगों को सस्पेंड किया गया है। वहीं, 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। AE अनिल कुमार, FSSO कमलेंद्र कुमार, XEN गौरव कुमार, JE प्रमोद पांडे सस्पेंड किए गए। वहीं, रामकृष्ण उपाध्याय, वीरेंद्र शुक्ला, तूशॉक कृष्णा जायसवाल को गिरफ्तार किया गया।

lucknow (3)

लखनऊ अग्निकांड में 15 लोगों की मौत। AI IMAGE

जांच के लिए एसआईटी का गठन

बता दें कि कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 9 अन्य घायल हो गए। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। इस मामले में दो सदस्यीय SIT का भी गठन किया गया है, जिसे 7 दिनों के अपनी अंदर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश मिले हैं। वहीं सीएम योगी के आदेश पर 4 अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है।

End of Feed