Bahraich News: सेना की वर्दी पहने घूम रहे दो संंदिग्ध धराए, भारत-नेपाल सीमा का मामला

उत्तर प्रदेश के बहराइच में दो संदिग्ध पकड़े गए हैं। ये दोनों शख्स भारत-नेपाल सीमा के पास सेना की वर्दी पहने बाइक से घूम रहे थे। दोनों को पकड़कर एजेंसियों ने पूछताछ की। फिलहाल संदिग्ध पुलिस की हिरासत में हैं।

Indo Nepal Border: देश में चल रहे तनाव भरे माहौल में एक तरफ भारत-पाकिस्तान की सीमा से संदिग्धों के पकड़े जाने की खबरें आ रही थीं कि एक खबर भारत-नेपाल की सीमा से भी आई है। उत्तर प्रदेश के बहराइच में इंडो नेपाल सीमा दो संदिग्ध पकड़े गए हैं। दोनों संदिग्धों ने सेना की वर्दी पहन रखी थी।

suspicious men arrested at indo nepal border

सेना की वर्दी में पकड़े गए संदिग्ध

पहलगाम में हुई आतंकी घटना के मद्देनजर सीमा पर हाई अलर्ट जारी है। इसी दौरान बहराइच के नानपारा क्षेत्र में नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों ने सेना की वर्दी पहने दो बाइक सवारों को देखा। मामला संदिग्ध लगने पर सीमा पर तैनात सभी एजेंसियों ने दोनों से पूछताछ शुरू की। जवानों ने दोनों युवकों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है।

End of Feed