लखनऊ

जंगल में जश्न! दुधवा में पहली बार आयोजित होगा महोत्सव, वन्यजीवों संग थारू संस्कृति की मिलेगी झलक

Dudhwa Festival in UP: उत्तर प्रदेश के लखीपुर खीरी में दुधवा टाइगर रिजर्व में पहला दुधवा महोत्सव आयोजित होगा। इस तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन नवंबर में होगा। जिसमें 200 से अधिक पर्यटक शामिल होंगे। इस महोत्सव के दौरान पर्यटकों को थारू जनजाति की समृद्ध विरासत, जीवनशैली और संस्कृति को करीब से जानने का मौका मिलेगा।

Image

यूपी में पहले दुधवा महोत्सव का आयोजन

Dudhwa Festival in UP: योगी सरकार नवंबर में उत्तर प्रदेश का पहला दुधवा महोत्सव आयोजित करेगी। इसका आयोजन लखीमपुर खीरी स्थित दुधवा टाइगर रिजर्व में होगा। यह महोत्सव आवासीय, सांस्कृतिक व वन्यजीव महोत्सव की थीम पर होगा। जिसमें 2 हजार से अधिक पर्यटक भाग लेंगे। इस तीन दिवसीय महोत्सव में देश-विदेश के जाने-माने कलाकर आएंगे और अपनी प्रस्तुति से महोत्सव को यादगार बनाएंगे। पर्यटकों को थारू परिवारों के साथ होमस्टे की सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा तीन श्रेणियों में 200 से अधिक पर्यटक कैंम्पिंग टेंट्स का भी लुत्फ उठा सकेंगे।

थारू संस्कृति को करीब से जानने का मौका

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने और सांस्कृतिक धरोहरों को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने के लिए लखीमपुर खीरी जिले में स्थित दुधवा बाघ अभयारण्य में ‘दुधवा महोत्सव’ कराने का निर्णय लिया है। एक बयान के मुताबिक, ‘दुधवा महोत्सव’ नवंबर में होगा। बयान में बताया गया कि यह प्रदेश का पहला आवासीय सांस्कृतिक एवं वन्यजीव महोत्सव है। तीन दिवसीय महोत्सव न सिर्फ प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता और जैविक समृद्धि का उत्सव होगा, बल्कि यह पर्यटकों को जंगल की प्रकृति से जुड़ने और ‘थारू’ संस्कृति को करीब से जानने का मौका भी देगा।

नवंबर में होगा तीन दिवसीय महोत्सव

प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम ने बताया कि प्रदेश को बहुआयामी पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने के लिए नवंबर में तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जाएगा और इसमें 2,000 से अधिक पर्यटक शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि महोत्सव का केंद्र सांस्कृतिक धरोहर, प्राकृतिक दृश्य, ग्रामीण पर्यटन, थारू जनजाति की विरासत, उनका खानपान, हस्तशिल्प, औषधीय ज्ञान और जीवनशैली होगा तथा इस दौरान पर्यटक कैम्पिंग की सुविधा का लाभ भी उठा सकेंगे।

दुधवा की जैव विविधता देखने का अवसर

मेश्राम ने बताया कि इसके अलावा महोत्सव के दौरान पर्यटक वन्यजीव सफारी का लुत्फ उठा सकेंगे और इस दौरान उन्हें गाइड के साथ दुधवा की जैव विविधता को देखने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि इतना ही नहीं महोत्सव में देश की जानी मानी हस्तियां शास्त्रीय, लोक और वैश्विक कला का प्रदर्शन करेंगी। अधिकारी ने बताया कि सरकार महोत्सव के माध्यम से मग, टी-शर्ट्स, जैकेट्स और हेलमेट्स जैसी चीजें भी वितरित करेगी, जिन पर वन्यजीव चित्र और प्रेरक बातें लिखी होंगी। उन्होंने बताया कि यह स्थानीय हस्तशिल्प और कलाकारों को मंच देने के साथ-साथ आय का भी माध्यम होगा।

महोत्सव में ये हस्तियां बिखेरेंगी जादू

दुधवा महोत्सव में देश की जानी मानी हस्तियां शास्त्रीय, लोक और ग्लोबल बीट्स समेत अन्य परफॉर्मेंस से जादू बिखेरेंगे। इसे तीन हिस्से में बांटा गया है। जिसमें मेन स्टेज, टेक्नो स्टेज और फोटोग्राफी एंड लाइफ स्टाइल जोन शामिल है।

मेन स्टेज (Main Stage) पर ये कलाकार देंगे प्रस्तुति

शुभा मुद्गल, कैलाश खेर, रिषभ शर्मा, डॉन भट्ट, ब्रोडा वी, गिनी सुजॉन, कौशिकी चक्रवर्ती, गिनी सुज़ॉन, परेश पहुजा और राम संपत।

टेक्नो स्टेज (Techno Stage) पर ये कलाकार देंगे परफॉर्मेंस

न्यूक्लिया, एन्यासा, अनीश सूद वेदांग, पैराडॉक्स, जैज़ी बी क्रैटेक्स, टिएस्टो, मा फैज़ा संबाता और करण कंचन।

फोटोग्राफी और लाइफस्टाइल में ये कलाकार देंगे प्रस्तुति

आरज़ू खुराना, सुधीर शिवराम, श्वेतांबरी शेट्टी, बानी जे, शेनाज़ ट्रेज़री और उज्ज्वल दुबे।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article