Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां गंगा नदी में दो बच्चियों के डूबने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चियां नवरात्रि की पूजन सामग्री विसर्जित करने के लिए गई थी। तभी वह गंगा में गिर गई और उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत
गंगा में डूबने से दो लड़कियों की मौत
पुलिस ने मृत बच्चियों की पहचान दिव्यांशी (छह) और शिवंकी (आठ) के रूप में की है। ये दोनों बच्चियां सांडी थाने के मतनी की रहने वाली हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों बच्चियां अन्य लड़कियों के साथ नवरात्रि की पूजन सामग्री को विसर्जित करने के लिए घाट पर गई थी। उसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वो गंगा में डूब गई। नदी में डूबने से दोनों बच्चियों की मौत हो गई। ये घटना बिलग्राम क्षेत्र के छिबरामऊ स्थित राजघाट की है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और बच्चियों की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ली गई। करीब 6 घंटे सर्च के बाद दोनों बच्चियों का शव बरामद किया गया। पुलिस ने बच्चियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारी ने बताया कि इन दोनों बच्चियों के पिता मजदूर हैं और हरियाणा में काम करते हैं।
(इनपुट - भाषा)
