LIVE

आज का मौसम, 07 October 2024: दिल्ली में सताएगी उमस भरी गर्मी, यूपी-बिहार में बदली मौसम की चाल; IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

Varsha KushwahaUpdated Oct 7, 2024, 18:00 IST
Follow on Google News
आज का मौसम, 07 October 2024: दिल्ली में सताएगी उमस भरी गर्मी, यूपी-बिहार में बदली मौसम की चाल; IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

आज का मौसम, 07 October 2024: दिल्ली में सताएगी उमस भरी गर्मी, यूपी-बिहार में बदली मौसम की चाल; IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 07 October 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: भारत के कई राज्यों मानसून की विदाई हो चुकी है। वहीं कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां झमाझम बारिश हो रही है। उत्तर भारत में जहां बारिश की संभावना कम बनती नजर आ रही है, वहीं दक्षिण भारत के कई राज्यों में बदरा झूमकर बरस रहे हैं। यूपी, दिल्ली, उत्तराखंड व अन्य उत्तर भारत के राज्यों में बारिश का दौर थम गया है। लेकिन बिहार में मानसून एक्टिव है। प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। इसके अलावा केरल और कर्नाटक सहित की राज्यों में भारी बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के इन राज्यों के निवासियों को गर्मी से राहत मिलेगी। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज अन्य शहरों में मौसम का हाल -

OCT 07, 2024 17:26 IST

भारी बारिश से रत्नागिरी रेलवे स्टेशन की नवनिर्मित छत क्षतिग्रस्त

कोंकण क्षेत्र में भारी बारिश के कारण रत्नागिरी रेलवे स्टेशन की नवनिर्मित ढलवा छत क्षतिग्रस्त हो गई। कोंकण रेलवे के अधिकारियों के अनुसार रविवार शाम को भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण टिन की चादरें उड़ गईं और इमारत की ढलवा छत गिर गयी, जिससे छत का लगभग 15 से 20 वर्ग फुट हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
OCT 07, 2024 16:43 IST

बिहार के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

बिहार के औरंगाबाद और गया के कुछ हिस्सों में अगले दो से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। साथ ही बादल गरजने और बिजली गिरने की भी संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
OCT 07, 2024 14:09 IST

बिहार के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

OCT 07, 2024 13:09 IST

केरल के छह जिलों में जारी ‘येलो अलर्ट'

आईएमडी ने केरल के छह जिलों के लिए सोमवार को ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है और राज्य भर में मध्यम बारिश जारी है। मौसम विभाग की ओर से रविवार को जारी जिला वर्षा पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार को तिरुवनंतपुरम, इडुक्की, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझीकोड और वायनाड जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। मौसम विभाग ने तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथनमथिट्टा, अलपुझा और कोट्टायम जिलों के कुछ हिस्सों में पांच से 15 मिलीमीटर प्रति घंटे की हल्की से मध्यम वर्षा होने और 40 किमी प्रति घंटा की गति से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान व्यक्त किया गया है।
OCT 07, 2024 10:26 IST

मेघालय में भारी बारिश का अलर्ट



मौसम विभाग ने मेघालय के पश्चिम गारो हिल्स, पूर्व गारो हिल्स, दक्षिण गारो हिल्स, पश्चिम खासी हिल्स, दक्षिण पश्चिम खासी हिल्स, पूर्व खासी हिल्स में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
OCT 07, 2024 09:24 IST

तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, नीलगिरी, विरुधुनगर, इरोड, तिरुप्पुर, कोयंबटूर, डिंडीगुल, थेनी, तेनकासी, तिरुनेलवेली, कन्याकुमारी, पुदुक्कोट्टई, तंजावुर, तिरुवरुर, नागापट्टिनम, मयिलादुथुराई में आज बारिश होगी।
OCT 07, 2024 07:58 IST

एमपी के 9 जिलों में जारी येलो अलर्ट



मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने ग्वालियर, अनुपपुर, सिंधी, सिंगरौली, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, खरगोन और बड़वानी में हल्की बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया था।
OCT 07, 2024 07:11 IST

गुरुग्राम-फरीदाबाग में इस दिन बरसेंगे बदरा

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज गुरुग्राम और फरीदाबाद में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने बताया कि 3 दिन बाद 10 अक्टूबर को शहर में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।
OCT 07, 2024 05:42 IST

झारखंड में येलो अलर्ट


मौसम विभाग ने झारखंड की राजधानी रांची समेत 17 जिलों में हल्की बारिश और आकाशीय बिजली करने की अलर्ट जारी किया है। यहां हजारीबाग, गिरिडीह, दुमका, साहिबगंज, धनबाद, रामगढ़ आदि में हल्की बारिश की संभावना है।
OCT 07, 2024 05:42 IST

बिहार में आज मौसम का हाल


मौसम विभाग ने बिहार के नवादा, लखीसराय, शेखपुर, जमुई, बेगूसराय, बांका, मुंगेर, भागलपुर, मधेपुरा, कटिहार, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल, अररिया, किशनगंज और खगड़िया में वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की भी संभावना है।


OCT 07, 2024 05:42 IST

उत्तर प्रदेश के 27 जिलों में येलो अलर्ट


मौसम विभाग ने यूपी के 27 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, संतकबीरनगर, गोंडा, अयोध्या, अंबेदकर नगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, सोनभद्र, चंदौली, मिर्जापुर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, वाराणसी और संत रविदास नगर शामिल है। यहां वज्रपात की आशंका के साथ हल्की बारिश की संभावना है।


OCT 07, 2024 05:42 IST

केरल में भारी बारिश का अलर्ट


IMD ने केरल के कासरगोड, कन्नूर, कोझिकोड, वायनाड, मलप्पुरम, पलक्कड़, त्रिशूर, एर्नाकुलम, कोट्टायम, अलाप्पुझा, पथनमथिट्टा, कोल्लम और तिरुवनंतपुरम में भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।


OCT 07, 2024 05:42 IST

कर्नाटक में आज भारी बारिश का अलर्ट


मौसम विभाग ने कर्नाटक के उत्तर कन्नड़, दावणगेरे, बेल्लारी, तुमकुर, चिक्काबल्लापुरा, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु शहरी, तुमकुर, रामनगर, मांडया, चिकमगलूर, हसन, दक्षिण कन्नड़, उडुपी, कोडागु, मैसूर, और चामराजनगर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।