लखनऊ

UP Weather Today: यूपी में फिर बदली मौसम की ताल, गर्मी से राहत के लिए बारिश का यू टर्न, 27 जिलों में झमाझम बरसेंगे बदरा

UP Weather Today: मौसम विभाग ने यूपी के 27 जिलों में आंधी और आकाशीय बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लखनऊ समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Image

आज यूपी का मौसम

KEY HIGHLIGHTS
  • यूपी में मौसम ने लिया यू टर्न
  • प्रदेश में बारिश की दस्तक
  • कई शहरों में झमाझम बरसेंगे मेघ

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली। बीते कई दिनों से उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को अचानक हुई बारिश से राहत मिली है। बारिश रुकने के बाद दिन-प्रतिदिन तापमान और गर्मी में इजाफा हो रहा था। लेकिन रविवार दोपहर बाद मौसम में बदलाव होने लगा। इस दौरान यूपी की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में झमाझम बारिश दर्ज की गई, जिससे शहर का मौसम खुशनुमा हो गया है और लोगों ने राहत की सांस ली। इस बीच मौसम विभाग ने 7 अक्टूबर यानी आज, कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। साथ ही इन जिलों में आकाशीय बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी के इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

आईएमडी लखनऊ ने आज प्रदेश के करीब 27 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, संतकबीरनगर, गोंडा, अयोध्या, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, सोनभद्र, चंदौली, मिर्जापुर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, वाराणसी और संत रविदास नगर शामिल हैं। यहां विभाग ने आंधी-तूफान के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान इन जिलों के साथ कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, हरदोई और फर्रुखाबाद में हल्की बारिश की संभावना है।

कल यूपी में मौसम का हाल

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, कल कानपुर, फतेहपुर, रायबरेली, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, बस्ती, संत कबीर नगर, देवरिया, गोरखपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र, वाराणसी, संत रविदास नगर, प्रयागराज, कौशांबी, जौनपुर, सुल्तानपुर और प्रतापगढ़ में आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। इस बीच उन्नाव में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article