लखनऊ

Lucknow News: यूपी विधानसभा के सामने युवक ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर, पुलिस पर पिटाई का लगाया आरोप

लखनऊ में एक युवक ने पुलिस की पिटाई से आहत होकर उत्तर प्रदेश विधानसभा के सामने खुद को आग लगा ली, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है, घटना से हड़कंप मचा हुआ है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया यहां विधानसभा के सामने एक व्यक्ति ने खुद को आग (Self immolation) लगा ली,तुरंत ही युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है युवक का आरोप है कि लखनऊ की सहादतगंज पुलिस उसके मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है, युवक की सुनवाई ना होने पर उसने ये कदम उठा लिया।

उसने पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाया है, खुद को आग लगाने वाले युवक का नाम मुन्ना विश्वकर्मा है और ये युवक पुराने लखनऊ के सहादतगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक युवक ने आलमबाग पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

आरोप है कि पुलिस ने कई बार उसके साथ मारपीट की

युवक का आरोप है कि उसको पुलिस कई बार पुलिस चौकी की ले गई और वहां पर कई बार उसके साथ मारपीट की गई, यवक टेंट हाउस के मालिक से पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसपर पीड़ित ने आलमबाग थाने में तहरीर दी थी लेकिन आरोप है कि पुलिस टामलटोली करती रही और केस दर्ज नहीं किया।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article