Lucknow: रेल यात्रियों को झटका, दिवाली के बाद लखनऊ से दिल्ली की ट्रेन का सफर तीन गुना महंगा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2022, 08:27 PM IST

Indian Railways: दिवाली पर घर पहुंचे रेल यात्रियों को लौटने में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वापस लौटने में यात्रियों को तीन गुना अधिक किराया चुकाना पड़ रहा है। इसके साथ ही हवाई सफर भी महंगा हो गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • रेल यात्रियों पर महंगाई की मार, वापसी की ट्रेनों की टिकट हुई महंगी
  • लखनऊ से दिल्ली की ट्रेन में सफर तीन गुना तक महंगा
  • दिल्ली के विमान के किराया भी 12 हजार के पार पहुंचा

Indian Railways News: रेल यात्रियों के बड़ा झटका लगा है। दिवाली पर यूपी की राजधानी लखनऊ से दिल्ली की ट्रेन में सफर तीन गुना तक महंगा हो गया। शताब्दी, तेजस और राजधानी से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को तीन गुना ज्यादा किराया देकर सफर करना पड़ा। आम तौर पर इन गाड़ियों में 800 से 1100 रुपये तक किराया होता है। लेकिन रेलवे ने अपनी कुछ गाड़ियों में फ्लेक्सी किराया लागू कर दिया है। इस कारण यात्रियों को 2500 तक किराया चुकाना पड़ा है। गौरतलब है कि, फ्लेक्सी के तहत जैसे-जैसे सीटों की बुकिंग होती है, वैसे-वैसे किराया महंगा हो जाता है। आम लोगों को इस व्यवस्था से अतिरिक्त भार पड़ता है। आपको बता दें कि, इस समय दिवाली के बाद दिल्ली और मुंबई को लौटने वालें काम करने वाले लोगों के लिए कंफर्म सीटों की मारामारी हो रही है।

Lucknow News

दिवाली के बाद लखनऊ से दिल्ली की ट्रेन का सफर हुआ मंहगा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

मुंबई की ट्रेनों में वेटिंग का आंकड़ा 144 तक पहुंच चुका है, जबकि राजधानी दिल्ली की ट्रेनों में यह संख्या 125 तक पहुंच गई है। ट्रेनों के साथ ही विमानों का किराया भी बढ़ गया है, ऐसे में हवाई सफर करने वाले यात्रियों के सामने भी संकट खड़ा हो गया है।

End of Feed