लखनऊ ट्रैफिक अलर्ट; शबे-आशूर जुलूस के चलते डायवर्जन लागू, जानें कौन-कौन से रास्ते रहेंगे बंद

लखनऊ में मोहर्रम के शबे-आशूर जुलूस के मद्देनजर आज रात पुराने शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा हेतु विशेष इंतजाम किए हैं और नागरिकों से सहयोग की अपील की है।

लखनऊ में मोहर्रम के शबे-आशूर जुलूस को देखते हुए आज (शनिवार) रात पुराने लखनऊ में यातायात डायवर्जन लागू किया जाएगा। डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित ने बताया कि यह व्यवस्था रात 9 बजे से प्रभावी होगी। जुलूस की शुरुआत नाजिम साहिब के इमामबाड़े से होगी, जो विक्टोरिया स्ट्रीट, चौक, अकबरी गेट, मेफेयर तिराहा और बिल जैसे प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगा।

Traffic Diversion in Lucknow

लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन

ऐसे में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। स्थानीय नागरिकों और यात्रियों को डायवर्जन की पूर्व जानकारी देकर यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है। चूंकि यह एक धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण आयोजन है और इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं, इसलिए सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रशासन ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की है ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

End of Feed