बिना हेलमेट और हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के बाइक चलाना पड़ गया भारी, पुलिसकर्मी का कट गया चालान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 6, 2023, 11:16 AM IST

एक पुलिसकर्मी को बिना हेलमेट और बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के सड़क पर बाइक चलाना भारी पड़ गया। इस मामले में यातायात पुलिस ने 6 हजार रुपए का चालान काट दिया।

Up Traffic Police Challan: उत्तर प्रदेश के जालौन से एक मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक पुलिसकर्मी को बिना हेलमेट और बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के सड़क पर बाइक चलाना भारी पड़ गया। यातायात पुलिस ने इस पुलिसकर्मी का 6 हजार रुपए का चालान काट दिया। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई एक यूजर की शिकायत के बाद की गई है। जिसको लेकर यातायात पुलिस शराब पीकर तथा स्टंटबाजी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई साथ ही सैकड़ों वाहन चालकों पर नकेल कसते हुए उनके चालान भी काटे।

प्रतीकात्मक तस्वीर

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शिवम नाम के एक यूजर ने एक पोस्ट किया। इसमें उसने वर्दी पहनकर बिना हेलमेट और बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के बुलेट बाइक लेकर जा रहे पुलिस कर्मी की तस्वीर पोस्ट कर दी। पोस्ट करते हुए उसने लिखा कि कि बिना हेलमेट के ये पुलिस वाले है, यदि आम जनता बिना हेलमेट के होती तो उसका चालान काट दिया जाता है।

200 से अधिक युवकों के बाइक के काटे चालान

इसके बाद से ही जालौन की यातायात पुलिस ने एक अभियान चलाया। हालांकि इस मामले में पुलिस कर्मी का हेलमेट न लगाने पर 1000 रुपए व हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट न होने पर 5 हजार रुपये चालान कर दिए यानि कुल 6 हजार रुपए का चालान किया गया। वहीं, इस विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 200 से अधिक युवकों के बाइक के चालान काटे। जिसमें शराब पीकर बाइक ड्राइविंग करने वाले और स्टेशन रोड पर स्टंटबाजी करने वाले लोग शामिल थे।

वही इस मामले में जालौन के अपर पुलिस अधीक्षक असीम चौधरी का कहना है कि यातायात का नियम सभी के लिए बराबर है। जो इसका पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

End Article
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभा...

End of Feed