Uttar Pradesh: प्रदेशभर में चल रहे वकीलों की हड़ताल खत्म, काम पर लौट रहे अब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 15, 2023, 01:16 PM IST

उत्तर प्रदेश विधिज्ञ परिषद के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने भी पिछले एक पखवाड़े से जारी वकीलों की हड़ताल शुक्रवार को समाप्त करने का फैसला किया। इसके बाद उन्होंने काम पर लौटना भी शुरू कर दिए।

Lawyers Strike End: हापुड़ में वकीलों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदेश में वकीलों द्वारा चल रही विरोध प्रदर्शन खत्म हो चुकी है। बताया जा रहा है कि आज से वकील काम पर लौटना शुरू कर देंगे। दरअसल, उत्तर प्रदेश विधिज्ञ परिषद के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने भी पिछले एक पखवाड़े से जारी वकीलों की हड़ताल शुक्रवार को समाप्त करने का फैसला किया। इससे पहले भी बृहस्पतिवार को बार काउंसिल ने लखनऊ में प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा के साथ वार्ता के बाद राज्यभर में वकीलों की हड़ताल वापस लेने की देर रात घोषणा की थी।

Uttar Pradesh: प्रदेशभर में चल रहे वकीलों की हड़ताल खत्म, काम पर लौट रहे अब

Uttar Pradesh: प्रदेशभर में चल रहे वकीलों की हड़ताल खत्म, काम पर लौट रहे अब

अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि

जाहिर सी बात है अब लोगों की समस्या का निपटान अधिक तेजी से हो सकेगा। वहीं, एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह उनकी अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें न्यायिक कार्य नहीं करने का निर्णय सर्वसम्मति से वापस ले लिया गया। उन्होंने कहा कि हड़ताल वापस लिए जाने के साथ ही वकीलों ने न्यायिक कार्य करने के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय जाना शुरू कर दिया है।

End of Feed