भूल जाइए संकरी गलियां, अब ऐसा दिखता है मां विध्यवासिनी का दरबार; भव्य कॉरिडोर बनकर तैयार

मां विंध्यवासिनी धाम को दिव्य रूप देने के लिए शुरू किया गया विंध्य कॉरिडोर का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। 331 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह कॉरिडोर अब श्रद्धालुओं को नया रूप दिखाएगा। दिसंबर माह के अंत तक कॉरिडोर को पूरी तरह से तैयार कर लिया जाएगा।

Maa Vindhyavasini Dham Corridor: मां विंध्यवासिनी धाम को भव्य व नव्य बनाने के लिए विंध्य कॉरिडोर का निर्माण पूरा हो गया है। रात्रि में धाम स्वर्ग के जैसा नजर आता है। मां विंध्यवासिनी धाम को दिव्य रूप देने के लिए 331 करोड़ की लागत से विंध्य कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है। काम पूर्ण हो चुका है और अंतिम रूप दिया जा रहा है। दिसंबर माह के अंत तक श्रद्धालु कॉरिडोर को नवरुप में देख सकेंगे। कॉरिडोर बनने के बाद भक्तों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है।

Maa Vindhyavasini Dham

फाइल फोटो।

वर्ष 2021 में विंध्य कॉरिडोर का निर्माण शुरू हुआ था। प्रोजेक्ट के तहत मुख्य मंदिर के चारों ओर 50 फीट चौड़ा और दो मंजिला परिक्रमा पथ बनाया गया है। इसमें बुजुर्गों के लिए लिफ्ट की व्यवस्था की गई है। नई वीआईपी, पुरानी वीआईपी, थाना वाली गली और पक्का घाट गली पर आकर्षक प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। रात्रि में गुलाबी पत्थरों पर लगी आकर्षक लाइट भक्तों को मंत्रमुग्ध कर देती है।

End of Feed