कोलकाता रोड शो में टीम योगी को मिला 7000 करोड़ का निवेश प्रस्ताव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 17, 2023, 11:53 PM IST

टीम योगी ने मंगलवार को कोलकाता में रोड शो इवेंट कर निवेशकों को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में आने का न्योता दिया। कोलकाता के द ओबराय ग्रैंड होटल में आयोजित कार्यक्रम में दिग्गज उद्योगपतियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान उद्योगपतियों ने 7000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव के लिए 14 समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

कोलकाता: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आर्थिक नीतियों पर कोलकाता ने भी मुहर लगा दी। उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए योगी सरकार ने विस्तृत कार्ययोजना बनाई और उस पर कार्य कर रही है। इसके तहत टीम योगी ने मंगलवार को कोलकाता में रोड शो इवेंट कर निवेशकों को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में आने का न्योता दिया। कोलकाता के द ओबराय ग्रैंड होटल में आयोजित कार्यक्रम में दिग्गज उद्योगपतियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान उद्योगपतियों ने 7000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव के लिए 14 समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। कार्यक्रम के दौरान उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वीडियो संदेश भी देखा। रोड शो इवेंट के दौरान को उत्तर प्रदेश के यूपी के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता 'नन्दी', श्रम व सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, आईटी राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल, अपर मुख्य सचिव (कृषि) मनोज सिंह, प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम, यूपीसीडा के सीईओ मयूर माहेश्वरी, एमएसएमई सचिव प्रांजल यादव आदि मौजूद रहे।

Investment proposals in UP

यूपी में निवेश प्रस्ताव

औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता 'नन्दी' ने योगी सरकार की निवेश फ्रेंडली नीतियों के बारे में बताते हुए उद्योगपतियों को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया। मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि यूपी की नीति और माहौल सबसे बढ़िया है, इसलिए हम आप सभी को बड़े बाजार में आमंत्रित कर रहे हैं।

End of Feed