उन्नाव स्टेशन पर स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस का होगा स्टॉप, इतने बजे पहुंचाएगी दिल्ली

उत्तर रेलवे की प्रीमियम स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस अब 20 जुलाई से उन्नाव स्टेशन पर भी रुकेगी। यह फैसला यात्रियों की सुविधा और जनप्रतिनिधियों की मांग को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। नए स्टॉपेज से उन्नाव व आसपास के यात्रियों को लखनऊ से दिल्ली के बीच तेज कनेक्टिविटी मिलेगी।

Swarn Shatabdi Express: उत्तर रेलवे की प्रीमियम वीआईपी ट्रेन स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस अब 20 जुलाई से उन्नाव स्टेशन पर भी रुकेगी। यह फैसला स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। ट्रेन संख्या 12003, जो लखनऊ जंक्शन से दोपहर 3:30 बजे रवाना होती है और रात 10:25 बजे नई दिल्ली पहुंचती है, अब शाम 4:30 बजे उन्नाव स्टेशन पर दो मिनट के लिए रुकेगी। वापसी में गाड़ी संख्या (12004) सुबह 6 बजे दिल्ली से रवाना होगी और उन्नाव स्टेशन पर दोपहर 11:54 मिनट पर पहुंचेगी।

​Swarn Shatabdi Express gets a new stop

स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस को मिला नया स्टॉप (Photo: Canva)

बताया जा रहा है कि इससे उन्नाव और आसपास के यात्रियों को दिल्ली पहुंचने के लिए एक नया और तेज विकल्प मिलेगा। वर्तमान में यह ट्रेन लखनऊ से वाया कानपुर, फफूंद, इटावा, टूंडला, अलीगढ़ और गाजियाबाद होते हुए नई दिल्ली तक जाती है। नए स्टॉपेज के साथ अब कुल आठ स्टेशन इसके नियमित ठहराव में शामिल हो जाएंगे। फिलहाल, यह स्टॉप प्रयोग के तौर पर अगले 6 महीने देखा जाएगा।

End of Feed