Shravasti: सनकी पति ने पत्नी के किए टुकड़े; मछलियों को खिलाया, जलाया, फिर दफानाया

यूपी के श्रावस्ती में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसके शव को, टुकड़ों में कर के पहले मछलियों को खिलाने की कोशिश की, फिर जलाने की। उसके बाद उसने टुकड़ों को दफना दिया। पुलिस ने मृतका के भाई के शिकायत के आधार पर मामले की जांच की और तब आरोपी पकड़ा जा सका।

Shravasti Murder: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। यहां एक पति ने अपनी बीवी अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद शव के टुकड़े किए, उनको मछलियों को खिलाया, बचे शव के टुकड़ों को जलाया और इसके बाद अधजले टुकड़ों को एक गढ्ढे में दफना दिया। आरोपी पहले से अपनी बीवी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया करता था।

shravasti husband murdered his wife

मामले की जांच करते पुलिसकर्मी

लखनऊ ले जाने के बहाने की हत्या

मामला हरदत्तनगर गिरन्ट के जब्दी गांव का है। इसी गांव में सबीना उर्फ मुकीन की शादी सैफुद्दीन के साथ हुई थी। एक दिन सैफुद्दीन अपनी पत्नी मुकीन उर्फ सबीना को अपने घर से लखनऊ ले जाने के लिए निकला और रास्ते में ही उसकी हत्या कर दी। उसके शव के टुकड़े करके आग के हवाले कर दिया। इधर घर वालों ने जब सकीना से संपर्क करने की कोशिश की तो बात नहीं हो पाई। घरवालों को शक हुआ तो मंगलवार को सकीना के भाई सलाहुद्दीन ने अपनी बहन की गुमशुदगी की तहरीर थाने में दी। जिसके बाद सकीना की तलाश शुरू हुई।

End of Feed