लखनऊ

नेशनल कॉलेज में एडमिशन की डेट 31 मई तक बढ़ी, ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों तरीकों से कर सकते हैं आवेदन

लखनऊ के नेशनल पीजी कॉलेज में UG और PG कोर्सों में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अब बढ़ाकर अब 31 मई कर दी गई है। आप चाहें तो ऑनलाइन और ऑफलाइन भी एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। एंट्रेंस एग्जाम जून के दूसरे सप्ताह में हो सकता है।

Image

नेशनल कॉलेज में एडमिशन की डेट बढ़ी (फोटो - AI Image)

नेशनल पीजी कॉलेज, लखनऊ में एडमिशन मिलने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। पहले यहां अंडर ग्रेजुएट (UG) और पोस्ट ग्रेजुएट (PG) कोर्सों में एडमिशन के लिए आवेदन की डेट 15 मई तक ही फिक्स थी, लेकिन अब इन कोर्सों में दाखिले के लिए आवेदन फॉर्म भरने की डेट बढ़ाकर 31 मई तक कर दी गई है।

यह निर्णय CBSE द्वारा 12वीं बोर्ड के परिणाम मंगलवार 13 मई को जारी करने के बाद लिया गया है, जिससे छात्रों को आवेदन करने के लिए अतिरिक्त समय मिला है। इच्छुक उम्मीदवार कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट www.npgc.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, कॉलेज कैंपस के गेट नंबर एक के पास स्थित काउंटर से ऑफलाइन फॉर्म भी हासिल किए जा सकते हैं।

भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार एडमिशन के लिए आवेदन शुल्क एक हजार रुपये निर्धारित किया गया है। प्रवेश परीक्षा जून के दूसरे सप्ताह में आयोजित करने का प्रयास किया जा रहा है। प्राचार्य प्रो. देवेंद्र सिंह ने बताया कि एंट्रेंस एग्जाम के क्वेश्चन पेपर तैयार करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यह परीक्षा UG और PG दोनों कोर्सों के लिए होगी।

नेशनल पीजी कॉलेज के इस कदम से छात्रों को बेहतर तैयारी का अवसर मिलेगा और दाखिले की प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहेगी। कॉलेज प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित किया है कि सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article