Shamli: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में रेलवे विभाग की लापरवाही साफ देखने को मिली है। दरअसल, दिल्ली-सहारनपुर रेलवे लाइन पर शामली बाईपास उपरिगामी पुल के पास 50 मीटर की दूरी पर चार जगहों से करीब 25-30 पेंड्रोल क्लिप निकले हुए थे। लेकिन, किसी की इस पर कोई नजर नहीं थी। उस रास्ते से दोस्त के साथ जा रहे एक छात्र की नजर पड़ी। उसने तुरंत इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया। कुछ देर में ही इस ट्रैक से ट्रेन भी गुजरने वाली थी। इसके बाद पेंड्रोलीोलगाकर इसे ठीक किया गया।
दिल्ली-सहारनपुर रेलवे लाइन पर निकले थे पेंड्रोल क्लिप
छात्र की सुझबूझ से टाल ट्रेन हादसा
मौके से गुजर रहे एक छात्र ने ट्रैक के हालत देखकर फौरन रेलवे सेवा को जानकारी दी, जिसके बाद रेलवे के अधिकारी हरकत में आए। अधिकारियों ने इस मामले में कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया। देश में लगातार रेल दुर्घटनाएं सामने आती रहती हैं। शामली में भी रेलले ट्रैक पर कुछ ऐसा ही देखने को मिला। हालांकि, छात्र की सूझबूझ के चलते बड़ी दुर्घटना होने से टाली गई।
शिकायत पर हरकत में आए अधिकारी
वीडियो मिलने के बाद रेलवे सेवा द्वारा फौरन आनलाइन शिकायत दर्ज करते हुए अफसरों को निर्देश जारी किए। इसके अलावा डीआरएम दिल्ली ने भी फौरन मौके की लोकेशन के बारे में छात्र से जानकारी लेकर इसपर काम किया। शामली से आरपीएफ थाना प्रभारी नवीन कसाना ने बताया कि वीडियो जानकारी में आया था, जिसके बाद रेलवे के संबंधित विभाग को अवगत करा दिया गया।
