Shaista Parveen News: उमेश पाल हत्याकांड के बाद से अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन फरार है। न तो वह बेटे असद के एनकाउंटर के वक्त सामने आई और न ही अतीक की हत्या के बाद सरेंडर किया। पुलिस को उसकी अभी भी तलाश है। हालांकि, अब शाइस्ता परवीन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। पता चला है कि उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशन टास्क फोर्स (STF) शाइस्ता के बेहद करीब पहुंच गई थी, लेकिन लेडी डॉन वहां से फरार हो गई।
शाइस्ता परवीन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि शाइस्ता प्रयागराज के हटुआ इलाके में है। उसे अतीक के छोटे भाई अशरफ अहमद की ससुराल के पास देखा गया था, लेकिन जब पुलिस वहां छापेमारी के लिए पहुंची तो बुर्का पहनी महिलाओं ने पुलिस टीम को घेर लिया। इसी का फायदा उठाकर शाइस्ता वहां से फरार हो गई।
