Lucknow Airport: लखनऊ में शहीद पथ लिंक फ्लाईओवर से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान, जानिए कब फर्राटा भरेंगे वाहन?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 6, 2023, 07:16 PM IST

Shaheed Path-Airport Link Flyover: लखनऊ के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब लखनऊ में एयरपोर्ट पहुंचना बेहद आसान होगा। शहीद पथ-एयरपोर्ट लिंक फ्लाईओवर तैयार हो गया है। इस पर 10 दिन में वाहन फर्राटा भरते हुए दिखाई देंगे। वाहन चालक बिना ट्रैफिक में फंसे सीधे एयरपोर्ट पहुंच सकेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • लखनऊ में अब एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
  • शहीद पथ-एयरपोर्ट लिंक फ्लाईओवर तैयार
  • बिना ट्रैफिक में फंसे सीधे पहुंच सकेंगे एयरपोर्ट

Shaheed Path-Airport Link Flyover: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शहीद पथ को एयरपोर्ट से जोड़ने लिए बनाए गए लिंक फ्लाईओवर पर 10 दिन के अंदर वाहन फर्राटा भर सकेंगे। शहीद पथ-एयरपोर्ट लिंक फ्लाईओवर तैयार हो गया है। अब लोग बिना ट्रैफिक में फंसे सीधा एयरपोर्ट पहुंच सकेंगे। दरअसल, काफी वक्त तक विवाद में फंसे रहने के बाद एक वर्ष पहले इस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। इसके शुरू होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। लोग सीधे शहीद पथ से एयरपोर्ट तक और एयरपोर्ट से शहीद पथ पर आराम से आ सकेंगे।

lucknow airport (1)

शहीद पथ-एयरपोर्ट लिंक फ्लाईओवर तैयार, जल्द दौड़ेंगे वाहन

सेतु निगम के महाप्रबंधक संदीप गुप्ता ने बताया कि शहीद पथ से रोजाना हजारों गाड़ियां गुजरती हैं। फैजाबाद रोड से एयरपोर्ट जाने के लिए ज्यादातर लोग शहीद पथ का ही इस्तेमाल करते हैं। ऐसे ही गोमती नगर के लोग शहीद पथ से ही एयरपोर्ट और कानपुर रोड पर आते जाते हैं।

End of Feed