यूपी में शुरू हुई आत्मरक्षा योजना, राज्य की 10,000 लड़कियों को मिलेगा फायदा

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 17, 2023, 07:18 PM IST

Self Defence Scheme: तीन दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ की घोषणा करके हुए व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने लखनऊ के आईटीआई, अलीगंज में प्रत्येक उम्मीदवार को चेन अलार्म, सुरक्षा सीटी और स्प्रे युक्त निर्भया किट वितरित की।

Self Defence Scheme: उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (यूपीएसडीएम) ने राज्य के 16 शहरों में 10,000 लड़कियों (Girls) के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण पायलट परियोजना (Self Defence Training Pilot Project) शुरू की है। यूपीएसडीएम के स्किल एक्विजिशन एंड नॉलेज अवेयरनेस फॉर लाइवलीहुड प्रमोशन (संकल्प) पहल के तहत स्पोर्ट्स, फिजिकल एजुकेशन, फिटनेस एंड लीजर- स्किल्स काउंसिल (एसपीईएफएल-एससी) द्वारा लागू किया जा रहा कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आत्मरक्षा तकनीक और रणनीति सिखाना है ताकि वह उत्पीड़न और हमले के खिलाफ लड़ सकें।

Self Defence Scheme in up for girls

Self Defence Scheme in UP for Girls

तीन दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ की घोषणा करके हुए व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने लखनऊ के आईटीआई, अलीगंज में प्रत्येक उम्मीदवार को चेन अलार्म, सुरक्षा सीटी और स्प्रे युक्त निर्भया किट वितरित की। उन्होंने ये भी कहा कि इसी तरह का प्रशिक्षण तीन अन्य केंद्रों- आईटीआई मोहनगंज, महिला आईटीआई चारबाग और आईटीआई चारबाग में भी शुरू हुआ है।

End of Feed