विकसित यूपी @2047: समर्थ उत्तर प्रदेश अभियान को मिला जनसमर्थन, शिक्षा और विकास पर जनता ने दिया सवा लाख से अधिक फीडबैक

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘समर्थ उत्तर प्रदेश–विकसित उत्तर प्रदेश @2047’ अभियान को जनता से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। इस पहल का उद्देश्य प्रदेश की विकास यात्रा को साझा करना और भविष्य के रोडमैप को जनता की राय से और मजबूत बनाना है। अभियान के तहत अब तक सवा लाख से अधिक फीडबैक दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें सबसे अधिक सुझाव शिक्षा और कृषि क्षेत्र से जुड़े हैं।

UP News: योगी सरकार द्वारा चलाए जा रहे 'समर्थ उत्तर प्रदेश–विकसित उत्तर प्रदेश @2047' अभियान को जनता का अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है। शनिवार तक प्रदेश के सभी 75 जनपदों में नोडल अधिकारियों और प्रबुद्धजनों ने भ्रमण कर छात्रों, शिक्षकों, व्यवसायियों, उद्यमियों, कृषकों, स्वयंसेवी संगठनों, श्रमिक संगठनों, मीडिया और आम जनमानस से संवाद किया। इस दौरान प्रदेश की पिछले आठ सालों की विकास यात्रा साझा की गई और भविष्य के रोडमैप पर चर्चा कर फीडबैक लिया गया।

Samarth Uttar Pradesh campaign got public support

ग्रामीण क्षेत्रों से सबसे अधिक आए समर्थन (फाइल फोटो | PTI)

सवा लाख से अधिक फीडबैक दर्ज

अभियान के तहत बनाए गए विशेष पोर्टल पर अब तक सवा लाख फीडबैक दर्ज हो चुके हैं। इनमें से 88 हजार से अधिक ग्रामीण क्षेत्रों से और 24 हजार नगरीय क्षेत्रों से प्राप्त हुए। आयु वर्ग के आधार पर करीब 41 हजार सुझाव 31 वर्ष से कम, 65 हजार से अधिक सुझाव 31 से 60 वर्ष के बीच तथा सात हजार से अधिक सुझाव 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग से आए हैं।

End of Feed