बाराबंकी में सड़क दुर्घटना: दो कार और एक ई-रिक्शा के बीच टक्कर, हादसे में 5 लोगों की मौत

Barabanki Road Accident: यूपी के बाराबंकी में जिले में ई-रिक्शा में सवार होकर परिचित के अंतिम संस्कार में जा रहा एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। कार से ई-रिक्शा की भीषण टक्कर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई।

Barabanki Road Accident: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। यहां दो कारों और एक ई-रिक्शा के बीच जोरदार टक्कर हुई है। हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ई-रिक्शा में सवार 8 लोगों को घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हुई। वहीं तीन लोगों ने अस्पताल पहुंचने से पहले दमतोड़ दिया। अन्य घायलों का इलाज अभी जारी है। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में कार में सवार लोग भी घायल हुए हैं।

Accident News

बाराबंकी में सड़क दुर्घटना

कार की टक्कर से पांच लोगों की मौत

हादसा थाना कुर्सी-महमूदाबाद मार्ग पर स्थित ग्राम इनायतपुर सागर पब्लिक स्कूल के निकट हुआ था। पुलिस ने बताया कि हादसे में मारे गए सभी लोग बाराबंकी के ही रहने वाले थे। घटना में आठ साल की बच्ची समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। सभी ई-रिक्शा से सीतापुर जिले के महमूदाबाद में किसी परिचित के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। तभी हादसे का शिकार हो गए।

End of Feed